{"_id":"5c077801bdec2241585f3a02","slug":"dead-body-of-newborn-baby-found-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ फिर शर्मसार, नवजात बिटिया को कपड़े में लपेट फेंका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ फिर शर्मसार, नवजात बिटिया को कपड़े में लपेट फेंका, मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
लखनऊ के हसनगंज थानाक्षेत्र में मोहन मीकिन्स के पास एक नवजात बच्ची को कपड़े में लपेट कर कोई फेंक गया। आसपास के लोगों की जब नजर पड़ी, तब तक उसकी सांसें थम चुकीं थीं। प्रभारी निरीक्षक हसनगंज अंबर सिंह ने बताया कि बच्ची का शव नीले कपड़े में लिपटा हुआ था।
विज्ञापन
देखने से लग रहा था कि बीती रात ही बच्ची ने जन्म लिया हो। इंस्पेक्टर के मुताबिक, बेटी होने पर बच्ची की हत्या कर शव फेंका गया या जन्म के बाद किसी कारण से मौत होना या फिर लोकलाज भी इसके कारण हो सकते हैं।
विज्ञापन
जांच की जा रही है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि जिस कपड़े में शव लिपटा था वो अस्पताल में इस्तेमाल होने वाला कपड़े जैसा लग रहा था। आसपास के निजी अस्पतालों में जांच की जा रही है।
विज्ञापन