{"_id":"660b21ed756befb91505d9c4","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-floating-in-canal-lucknow-news-c-13-lko1027-670896-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लापता युवक का शव नहर में उतराता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लापता युवक का शव नहर में उतराता मिला
Tue, 02 Apr 2024 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर के भोलाखेड़ा में सोमवार को नहर में एक युवक का शव उतराता मिला। वह आठ दिन पहले बहन व दोस्तों से मिलने निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां ने बेटे के पांच दोस्तों पर हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है।
सरोजनीनगर के दरोगा खेड़ा निवासी राहुल गौतम (23) कैटर्स का काम करते थे। राहुल की मां माया के मुताबिक, 24 मार्च को राहुल पारा के न्यू कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली बहन ज्योति से मिलने की बात कहकर निकला था। रास्ते में राहुल बहन ज्योति से मिला था। उसने दोस्तों के घर जाने के बाद बहन के यहां आने की बात कही थी। देर रात तक जब राहुल घर नहीं पहुंचा तो ज्योति ने यह बात अपनी मां को बताई। 26 मार्च को मां और बहन ने पारा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
बहन ने की शिनाख्त, पानी से खराब हुआ मोबाइल
सोमवार को स्थानीय लोगों को राहुल का शव कनौसी रेलवे क्रॉसिंग के पास निकली शारदा नहर में उतराता मिला। सूचना पर ज्योति ने घटनास्थल पहुंचकर शव की शिनाख्त भाई राहुल के रूप में की। इंस्पेक्टर पारा बृजेश कुमार वर्मा के मुताबिक, तहरीर नहीं मिली है। वहीं, इंस्पेक्टर कृष्णा नगर के मुताबिक, राहुल के पास से एक मोबाइल मिला है, जो पानी जाने के कारण खराब हो चुका है।
विज्ञापन
अज्ञात युवक का शव नहर में उतराता मिला
लखनऊ। कृष्णानगर में सोमवार सुबह करीब दस बजे लोगों को डीआरएम पुलिया के पास शारदा नहर में एक युवक का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया, पर शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक, शव एक दिन पुराना लग रहा है। युवक की उम्र करीब 25 वर्ष है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)