{"_id":"685c592558b1c7b5be0bec49","slug":"dead-body-of-a-youth-found-murder-suspected-lucknow-news-c-13-knp1050-1265220-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवक का मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवक का मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
मुस्तफा। फाइल फोटो
लखनऊ। घर से काम के सिलसिले में निकले ठाकुरगंज के बालागंज गुलामनगर निवासी मुस्तफा (24) सोमवार शाम इंदिरानगर के तकरोही में अचेत अवस्था में मिले। पुलिस ने उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है।
मूल रूप से मुंबई के नालासुपारा के मुस्तफा लखनऊ में किराये के मकान में पत्नी तराना शेख के साथ रहकर वेटर सप्लाई का काम करते थे। तराना ने बताया कि 23 की सुबह मुस्तफा स्कूटी लेकर काम पर जाने की बात कहकर निकले। शाम सात बजे तक नहीं लौटे तो उन्हें कॉल की, पर मोबाइल बंद मिला। मंगलवार को सोशल मीडिया से तराना को पता चला कि मुस्तफा का शव राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रखा है। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने शव की पहचान की।
इंदिरानगर पुलिस से पता चला कि मुस्तफा सोमवार रात तकरोही की संस्कृति एनक्लेव कॉलोनी रोड के किनारे अचेत मिले। तराना ने पति की हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि पति की स्कूटी, मोबाइल व उनके पास मौजूद रुपये गायब हैं। इंस्पेक्टर इंदिरानगर सुनील कुमार तिवारी का कहना है कि अब तक की जांच में पता चला है कि मुस्तफा नशे के आदी थे और इसी के चलते उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पता चल सकेगी।