फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body of a youth found in Gomti, protest

Lucknow News: गोमती में मिला युवक का शव, प्रदर्शन

Fri, 04 Apr 2025 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in Gomti, protest
गोमती में मिला युवक का शव, प्रदर्शन
लखनऊ। हसनगंज के जोशी टोला में रहने वाले ब्लड कलेक्शन बॉय नैमिष शर्मा (27) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बृहस्पतिवार को खाटू श्याम मंदिर के पास गोमती में उतराता मिला। नैमिष मंगलवार शाम से लापता थे। परिजनों ने हसनगंज थाने में बुधवार को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

घरवालों का आरोप है कि नैमिष की उसके दोस्तों ने लेनदेन के विवाद में हत्या की है। कार्रवाई की मांग कर परिजनों ने बृहस्पतिवार देर शाम पक्के पुल के पास शव रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर डीके सिंह के मुताबिक मंगलवार शाम को नैमिष ने अपने बड़े भाई उमेश से काम पर जाने की बात कही थी। इसके बाद वह स्कूटी लेकर चला गया था। मंगलवार देर शाम को उमेश ने फोन किया तो उसने कहा कि काम निपटाने के बाद लौट आएगा। इसी बीच रात में नैमिष का फोन बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश ने बताया कि बुधवार सुबह छोटे भाई के तीन दोस्त घर पहुंचे और बताया कि नैमिष बालागंज में चाय की दुकान पर मंगलवार को उनके साथ था। वह कुछ परेशान लग रहा था। कुछ देर बाद नैमिष ने दोस्तों को बाइक टैक्सी से घर जाने के लिए कहा और स्कूटी लेकर कहीं चला गया। बृहस्पतिवार को शव मिलने पर महानगर पुलिस ने हसनगंज पुलिस को सूचना दी। शव के पास मिले मोबाइल फोन के जरिये परिजनों से संपर्क कर शिनाख्त हुई।

घर बेचने का दबाव बना रहे थे दोस्त

उमेश का आरोप है कि नैमिष को उसके दोस्त लेनदेन के विवाद में प्रताड़ित कर रहे थे। नैमिष ब्लड कलेक्शन के अलावा पीवीसी पैनल लगाने का भी काम करता था। वह कई लोगों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिये लेनदेन करता था। कुछ दिनों से लेनदेन के चलते उसको परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि नैमिष के दोस्त उस पर मकान बेचकर पैसा लौटाने का दबाव बना रहे थे।
महिला मित्र से वीडियो कॉल पर की थी बात

परिजनों का कहना है कि नैमिष के एक दोस्त ने बताया था कि उसकी स्कूटी आलमबाग में नहर चौकी के पास खड़ी है। आरोप है कि दोस्तों को कैसे पता कि उसकी स्कूटी इतनी दूर खड़ी है। यही नहीं, मंगलवार को नैमिष ने वीडियो कॉल पर महिला मित्र से बात की थी। इस दौरान वह काफी परेशान था। कॉल पर नैमिष बोल रहा था कि उसे किसी को एक लाख 20 हजार रुपये देने हैं। परिजनों ने पुलिस से नैमिष की कॉल डिटेल खंगालने की मांग की है। नैमिष की मौत से पिता महेश शर्मा और मां रेनू गमगीन हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना, विसरा सुरक्षित

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना बताया गया है। डॉक्टरों ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा है। विसरा प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। इंस्पेक्टर का कहना है कि सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर छानबीन की जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed