फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body of a woman found hanging from a tree in Raibhan Khera village in Mohanlalganj

UP: पेड़ पर लटकी बिना कपड़ों की महिला की लाश का वीडियो बनाते रहे लोग, एक KM से आने में पुलिस को लगा ढाई घंटा

Sun, 05 May 2024 02:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 05 May 2024 02:11 PM IST
सार

पेड़ पर महिला का शव लटकने की सूचना लोगों ने हुलास खेडा पुलिस चौकी इंजार्च अनूप सिंह को दी लेकिन सूचना के बावजूद ढाई घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
Dead body of a woman found hanging from a tree in Raibhan Khera village in Mohanlalganj
मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहनलालगंज में रायभानखेड़ा गांव में रविवार की सुबह महिला का शव पेड़ से लटकता देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। काफी देर तक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव लटकने की सूचना लोगों ने हुलास खेडा पुलिस चौकी इंजार्च अनूप सिंह को दी लेकिन सूचना के बावजूद ढाई घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, देर से पुलिस के पहुंचने पर गांव के लोगों ने पुलिस से नाराजगी जताई। मामले मे संदिग्ध गांव का ही एक युवक बताया जा रहा है, जो फिलहाल गायब है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम हाऊस भेजकर पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


रायभान खेड़ा गांव में सुबह पांच बजे गांव से पांच सौ मीटर दूर पेड़ से हेमराज की पत्नी सीमा (25) का शव उसकी ही धोती से लटकता मिला। वह रात में खाना खाने के बाद पति व बेटी के सो जाने पर घर से निकल गई थी। जिस पेड़ के पास शव मिला वहां संघर्ष के निशान मिले हैं जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी हत्या कर शव पेड़ से लटकाया गया है। युवती के पति ने गांव के ही एक युवक से महिला की मित्रता होने की बात पुलिस को बताते हुए पुलिस को दो मोबाइल फोन सौंपे हैं। महिला से बात करने वाला युवक गांव से गायब है। 
विज्ञापन


महिला का शव पेड़ से लटकता देख लोगों ने इसकी सूचना हुलास खेडा चौकी इंचार्ज अनूप सिंह को दी, लेकिन घटना स्थल से लगभग एक किलो मीटर की दूरी तय करने में पुलिस को ढाई घंटे लग गए। ढाई घंटे तक महिला का बिना धोती के लटकते शव की फोटो व वीडियो बनाकर लोग सोशल मीडिया पर वायरल करते रहे। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed