{"_id":"5fa3de2c8ebc3e9bc919a5c2","slug":"dead-body-of-a-innocent-girl-found-in-duct-of-lift-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट की डक्ट में मिला लापता मासूम का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट की डक्ट में मिला लापता मासूम का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान
Thu, 05 Nov 2020 04:43 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 05 Nov 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
हादसे का शिकार बच्ची (फाइल फोटो) लिफ्ट के लिए खोदा गया गड्ढा
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के ऐशबाग में निमार्णाधीन एलडीए के ऐशबाग हाइट फ्लैट में मजदूरी करने वाले दंपती की मासूम बेटी मंगलवार दोपहर संदिग्ध हालात में लापता हो गई। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बाजार खाला थाने में दर्ज कराई गई थी। छानबीन के दौरान बुधवार दोपहर मासूम का शव बिल्डिंग के लिए खोदी गई लिफ्ट की डक्ट में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
श्रावस्ती जिले के महादा गांव निवासी सलमान अपनी पत्नी तनजूरा समेत चार साल के बेटे शमशाद, तीन साल की बेटी सलमा और डेढ़ साल के बेटे हसनूर के साथ ऐशबाग में एलडीए के निर्माणाधीन नौ मंजिला टावर में बने टिन शेड के मकान में रहता है। वह पत्नी के साथ हाइट के टावरों में मजदूरी करता है।
पीड़ित ने बताया कि मंगलवार को मजदूरी करने साइट पर गया था। इस दौरान उसकी तीन साल की बच्ची वहीं पर खेल रही थी। पत्नी घर लौटी तो बच्ची लापता थी। मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद चौकी इंचार्ज राकेश चौरसिया समेत अन्य पुलिसकर्मी पूरी रात बच्ची को खोजते रहे, लेकिन वह नहीं मिली। बुधवार दोपहर बच्ची का शव बिल्डिंग में लिफ्ट के लिए खोदे गए डक्ट में मिला। उसमें ऊपर तक पानी भरा था। पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

शरीर पर मिले चोट के निशान
हादसे का शिकार बच्ची (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
एसीपी बाजार खाला अनूप कुमार ने बताया कि बच्ची के शरीर पर बाएं कंधे चेहरे और हाथ पर दीवार से रगड़ लगने जैसे निशान हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बच्ची नौ मंजिल से नीचे आते समय संतुलन बिगड़ने से लिफ्ट के लिए बने गड्ढे में गिर गई। पानी भरे गड्ढे में डूबने से उसकी मौत हो गई। मामले में एक मुकदमा बाजार खाला थाने में दर्ज कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार समेत अन्य पर कार्रवाई होगी।
बच्चों में आपस में हुआ था झगड़ा
मौके पर मौजूद स्थानीय मजदूरों ने बताया कि मासूम अपनी मां के साथ नौ मंजिल के टावर में आई थी। वहां अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इस दौरान उसकी मां वहां से दूसरे टावर में काम करने के लिए चली गई थी। वहां खेल रहे बच्चों का आपस में झगड़ा हो गया। इस पर एक बच्ची ने सलमा को थप्पड़ मार दिया। जिससे वह गुस्से में भरकर नीचे की तरफ भाग गई थी। इसके बाद से उसका पता नहीं चला था।