फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dead body of a girl found hanging in home in lucknow

लखनऊः नाबालिग छात्रा ने फांसी लगा दी जान, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Fri, 07 Feb 2020 10:33 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 07 Feb 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
dead body of a girl found hanging in home in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

स्कूल वैन चालक की छेड़छाड़ से आजिज कक्षा छह की छात्रा ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। मां ने पड़ोस में ही रहने वाले स्कूल वैन चालक के खिलाफ लखनऊ के गोमतीनगर थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अमित दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ  पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ छेड़छाड़ व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की गंभीर धारा के तहत केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


गोमती नगर इलाके में 13 साल की छात्रा अपनी मां व तीन भाई-बहन के साथ किराए के मकान में रहती थी। मूलत: रायबरेली की रहने वाली छात्रा तीन साल पहले ही परिवार के साथ लखनऊ आई थी। उसके पिता व भाई रायबरेली में रहते हैं। मां गोमतीनगर स्थित नामी स्कूल में आया का काम करती है, जबकि 12वीं में पढ़ने वाली बड़ी बहन भी माली हालत ठीक न होने के चलते गोमती नगर में कंपनी में जॉब करती है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह मां स्कूल व बड़ी बहन अपने ऑफिस चली गई थी। घर में छात्रा, उसका छोटा भाई व तीन साल की बहन थी। सुबह करीब 10 बजे भाई छत पर खेलने चला गया। दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाली महिला घर पहुंची तो छात्रा को फंदे पर लटकते देखा तो उसकी मां को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपी स्कूल वैन चालक के खिलाफ तहरीर दी

गोमतीनगर इलाके में छेड़छाड़ से परेशान होकर खुदकुशी करने वाली कक्षा छह की छात्रा ने मां व बड़ी बहन को इसकी जानकारी दी थी। पर वे बदनामी के डर से चुप्पी साधे रहे। परिवारीजनों के मुताबिक, स्कूल चालक छात्रा को अक्सर परेशान करता था। स्कूल आते-जाते अक्सर उसका रास्ता रोकता था।

छात्रा का छोटा भाई उसके साथ ही स्कूल में पढ़ता है और उसने भी बताया कि स्कूल आते जाते समय अक्सर चालक बहन को रोकता था। उसके स्कूल के बाहर गाड़ी लगाकर खड़ा रहता था। छात्रा ने इसकी शिकायत बड़ी बहन व मां से की थी। दोनों ने पिता साथ में न रहने और बदनामी का हवाला देकर चुप करा दिया था।

प्रभारी निरीक्षक अमित दुबे के मुताबिक, छात्रा की मां ने देर शाम आरोपी स्कूल वैन चालक के खिलाफ  तहरीर दी है। पड़ोस की महिला ने जब छात्रा को फंदे से लटके देखा तो उसके छोटे भाई को मां के स्कूल भेजा। मां का स्कूल घर से करीब आधा किमी दूर था। वहां पहुंचकर भाई ने मां को घटना की जानकारी दी। जानकारी होने पर मां स्कूल से भागती हुई घर पहुंची। उसे नीचे उतारा और लोहिया अस्पताल लेकर इलाज के लिए पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed