{"_id":"5cc82f36bdec22075c11582f","slug":"dead-body-of-a-boy-found-in-indira-canal-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: दोस्तों के साथ इंदिरा नहर में नहाने गया मासूम, डूबा, हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: दोस्तों के साथ इंदिरा नहर में नहाने गया मासूम, डूबा, हुई मौत
Tue, 30 Apr 2019 04:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 30 Apr 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
लकी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के चिनहट में रविवार को इंदिरानहर में डूबे छात्र लकी (7) का शव सोमवार को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश निकाला। देर रात करीब एक बजे गोताखोरों ने करीब 100 मीटर की दूरी पर लकी के शव को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह के मुताबिक, चिनहट के नेवाज पुरवा गांव निवासी प्रमोद मजदूर है। रविवार को उसका बेटा लकी दोस्तों संग नहर में नहाने गया था। लकी गहराई में जाकर डूबने लगा तो साथियों ने शोर मचाया। करीब चार घंटे बाद लोगों को लकी के डूबने की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने पांच गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू चलाया। रात करीब एक बजे लकी का शव करीब 100 मीटर की दूरी पर ढूंढ निकाला। प्रमोद ने बताया कि रात होते ही बीबीडी चौकी संजय यादव टीम के साथ चलते बने। इससे गोताखोर भी जाने लगे। उन्होंने मौके पर रुकने को कहा तो पुलिस ने गोताखोरों को रुपये देकर कुछ देर और ढूंढने के लिए कहा। प्रमोद ने गोताखोरों को रुपये देकर बेटे की तलाश शुरू करवाई थी।
विज्ञापन