फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dead body found of a missing man

लापता युवक का शव मिला

Sun, 21 Mar 2021 12:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
dead body found of a missing man
गोसाईंगंज। दो दिन से लापता युवक का शव शनिवार सुबह गोसाईंगंज में जौखंडी-खेमा मार्ग के पास बबूल की झाड़ियों के बीच पड़ा मिला।
विज्ञापन

जौखंडी गांव में खेमाखेड़ा रोड से 50 मीटर दूर बबूल की झाड़ियों के बीच नाले के पास शनिवार सुबह युवक का शव पड़ा मिला। एसीपी स्वाति चौधरी व प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव के पास ही बोतल व भरी हुई सिरिंज और कुछ दूरी पर बिना नंबर प्लेट की नई बाइक मिली। मृतक की जेब से मोबाइल, बाइक की चाबी व पांच रुपये मिले। मृतक की पहचान नगराम थाना क्षेत्र के कुबहरा गांव निवासी रामप्रकाश (35) के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक, रामप्रकाश नशे का आदी था। परिवारीजनों ने उसे हरकंशगढ़ी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था जहां से पांच दिन पहले रामप्रकाश भाग गया था। मृतक 18 मार्च की दोपहर वह घर से बाइक लेकर निकला था। तभी से लापता था। पुलिस के मुताबिक, मौके से ड्रग्स की एक भरी शीशी व द्रव्य पदार्थ से भरी सिरिंज मिली है। जबकि एक शीशी खाली थी। आशंका है कि नशे की ओवरडोज से रामप्रकाश की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed