{"_id":"619ff52598646918c077a070","slug":"dead-body-found-in-sefty-tank-lucknow-news-lko606108999","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या, प्रेमिका के घर सेफ्टी टैंक में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या, प्रेमिका के घर सेफ्टी टैंक में फेंका शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। पारा थानाक्षेत्र के सलेमपुर पतौरा में अपने ननिहाल में रहने वाले रजनीश यादव (24) की हत्या कर दी गई। उसका शव बृहस्पतिवार शाम को प्रेमिका के घर के सेफ्टी टैंक में पड़ा मिला। देर शाम को पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। रजनीश बुधवार सुबह से ही लापता था। वह शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय में स्नातक का छात्र था। पुलिस के मुताबिक, रजनीश के भाई मनीष ने उसकी प्रेमिका नैना यादव, उसके पिता प्रवेश यादव उर्फभोला, चाचा सुनील यादव व भाई प्रवीण यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक पारा राजेश कुमार के मुताबिक ,मूलरूप से काकोरी के हरदोईया निवासी रजनीश यादव अपने ननिहाल पारा के सलेमपुर पतौरा में रहता था। भाई मनीष के मुताबिक, वह बुधवार सुबह 11 बजे अपने घर से निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात तक काफी तलाश किया गया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। भाई मनीष ने बृहस्पतिवार सुबह पारा थाने में उसके लापता होने के संबंध में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी।
मनीष ने पुलिस को बताया कि उसके भाई रजनीश का सूरजकुंड खेड़ा निवासी प्रवेश यादव उर्फ भोला की बेटी नैना से प्रेम संबंध है। उसे संदेह है कि उसके परिवारीजनों ने ही उसे गायब किया है। देर शाम करीब छह बजे पुलिस रजनीश की तलाश करते हुए सूरजकुंड खेड़ा स्थित भोला के घर पहुंची। घर पर ताला बंद था। पुलिस ने ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। अंदर सभी कमरों की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। अचानक पुलिस की नजर वहां बने सेफ्टी टैंक पर पड़ी। पुलिस उसके नजदीक गई तो टैंक में एक शव पड़ा था। शव का पैर ऊपर की तरफ था जबकि सिर अंदर। पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो मनीष ने उसकी शिकाख्त अपने भाई रजनीश के रूप में की। वहीं सूत्रों के मुताबिक, देर रात करीब 10 बजे नैना यादव सहित तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
शरीर पर कई जगह चोट के निशान
पुलिस ने जब रजनीश का शव सेफ्टी टैंक से बाहर निकाला तो उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। आशंका जाहिर की जा रही है कि आरोपियों ने उसकी पहले पिटाई की। इसके बाद हत्या की है। रजनीश का एक कान भी शरीर से गायब था। शरीर के कई हिस्सों से खून का रिसाव हो रहा था। पुलिस रजनीश के शरीर के गायब अंगों की भी तलाश कर रही है। भाई मनीष का आरोप है कि रजनीश को अगवा करने के बाद बंधक बनाकर पीटा गया। इसके बाद उसकी हत्या की गई है।