फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead bodies of a loving couple found hanging from a tree in barabanki

यूपी: पेड़ में फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, विवाहित था प्रेमी, पत्नी थी 7 माह की गर्भवती

Fri, 14 Jul 2023 05:59 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी
अमर उजाला संवाद, बाराबंकी Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 14 Jul 2023 05:59 PM IST
सार

यूपी के बाराबंकी जिले में एक प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। प्रेमी विवाहित था। उसकी पत्नी सात माह की गर्भवती थी। 
 

विज्ञापन
Dead bodies of a loving couple found hanging from a tree in barabanki
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को एक प्रेमी युगल के शव पेड़ में फंदे से लटके मिले। युवक विवाहित था और उसकी पत्नी गर्भवती है। चार महीने पहले यह प्रेमी युगल घर छोड़कर दिल्ली भाग गए थे। पुलिस ने इस मामले में युवक को जेल भेज दिया था। दो माह पहले युवक जेल से बाहर आया था। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार महीने पहले करीब 24 वर्षीय युवक व 17 वर्षीय किशोरी घर छोड़कर चले गए थे। युवक विवाहित था। इसके बाद लड़की के पिता ने युवक पर बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों को किसी तरह से दिल्ली से वापस बुलवाया था। 
विज्ञापन


लौटने के बाद युवक को करीब दो महीने जेल में रहना पड़ा। इसके बा्द वह जमानत पर बाहर आया था। ग्रामीणों के अनुसार इसके बाद भी दोनों चोरी छिपे मिलते थे। इसकी चर्चा पूरे गांव में थी। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे से दोनों फिर लापता हो गए थे। दोनों के परिजन उन्हें खोज रहे थे। लेकिन कहीं पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह ग्रामीण शौच के लिए गांव के बाहर गए तो बाग में एक पेड़ में रस्सी से बने फंदे में दोनों के शव लटके मिले। इससे गांव में हड़कंप मच गया। भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसपी उत्तरी आशुतोष मिश्र व सीओ हर्षित चौहान ने भी मौके पर पूरे मामले की जानकारी ली। गांववालों ने बताया कि लड़की अब बालिग हो गई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर परिवारों में भी विवाद हुआ था। सीओ ने बताया कि प्रथमदृष्टया लग रहा है कि दोनों ने आत्महत्या की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


किलकारी गूंजने से पहले मचा कोहराम

युवती के साथ फंदे पर झूलने वाले युवक की पत्नी को सात माह का गर्भ है। दो माह बाद युवक के घर में किलकारी गूंजने वाली थी। पहले से ही पति के प्रेमप्रसंग से आहत विवाहिता जैसे तैसे जीवन बसर कर रही थी। लोग उसे सब कुछ ठीक हो जाने का ढाढस बंधा रहे थे मगर युवक की मौत के बाद उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो। पति की मौत की खबर से विवाहिता बदहवास हो गई। वहीं, इस घटना को लेकर दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। युवक दो भाइयों में सबसे बड़ा था जबकि युवती तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। जिसमें बड़ी बहन का विवाह हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed