फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Days old dead body of LIC employee found in room

Lucknow News: कमरे में मिला एलआईसी कर्मी का कई दिन पुराना शव

Fri, 20 Feb 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 20 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Days old dead body of LIC employee found in room
लखनऊ। आशियाना क्षेत्र के सेक्टर-के में रहने वाले एलआईसी कर्मी अरुण सिंह (46) का कई दिन पुराना शव बुधवार दोपहर उनके कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि हजरतगंज एलआईसी शाखा में सहायक बाबू के पद पर कार्यरत अरुण सिंह अकेले ही रहते थे। कई दिन ऑफिस न जाने के कारण उनके घर पहुंचे सहायककर्मी ने कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दी। आशियाना पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो अरुण मृत अवस्था में फर्श पर पड़े थे। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना देका शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आशियाना किला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शुभम मेहंदीयान ने बताया कि अरुण का शव करीब एक हफ्ते से भी ज्यादा पुराना है। शव पूरी तरह से सड़ चुका था। अरुण के चचेरे भाई रामगढ़ कॉलोनी कृष्णानगर निवासी अजीत प्रताप सिंह ने बताया की अरुण अविवाहित थे। उनके दो भाई हैं, एक भाई रवि सिंगापुर में और दूसरा भाई सौरभ ऑस्ट्रेलिया में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed