{"_id":"58c4ec0d4f1c1bdf18dc4e1e","slug":"dayashankar-singh-comes-back-in-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती को अपशब्द कहने वाले दयाशंकर की भाजपा में वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती को अपशब्द कहने वाले दयाशंकर की भाजपा में वापसी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 12 Mar 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
दयाशंकर सिंह व उनकी पत्नी स्वाति सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ बयान देकर विवादों में आए भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की भाजपा में वापसी हो गई है। सिंह की पत्नी व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से विधायक निर्वाचित हुई हैं। दयाशंकर की वापसी को पत्नी की जीत के तोहफे के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
मायावती के खिलाफ अभद्र बयान देने के बाद भाजपा ने सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी की ओर से दयाशंकर के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
उसके बाद सिद्दीकी की ओर से दयाशंकर की बेटियों के खिलाफ अशोभनीय बयान जारी करने के बाद स्वाति ने आंदोलन किया था। स्वाति के आंदोलन को पर्दे के पीछे से भाजपा ने समर्थन दिया था। बसपा के खिलाफ आंदोलन ने स्वाति को भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पद दिलाया।
विज्ञापन
स्वाति मुलायम सिंह यादव के भतीजे व सपा प्रत्याशी अनुराग यादव को हराकर विधायक निर्वाचित हुईं।