फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Daughters touched the sky, Shubhi and Khushi remained first

Lucknow News: बेटियों ने छुआ आसमान, शुभी व खुशी रहीं अव्वल

Tue, 14 May 2024 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 14 May 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Daughters touched the sky, Shubhi and Khushi remained first
रायबरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को अचानक 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए। पहले तो 12वीं का परिणाम आया। इसके कुछ घंटों बाद 10वीं का परिणाम जारी हो गया। हाईस्कूल में चिन्मय विद्यालय की छात्रा शुभी गुप्ता ने 99 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में लखनऊ पब्लिक स्कूल की खुशी यादव ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया है। इन दोनों मेधावियों का सपना इंजीनियर बनने का है।
विज्ञापन


मेधावियों संग विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने जश्न मनाया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी मेधावियों का माल्यार्पण कर उन्हें सम्मान से नवाजा गया। मेधावियों के साथ आए उनके माता-पिता और अभिभावक भी इस पल के गवाह बने। मिठाई खाने और खिलाने का दौर देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

हाईस्कूल में सबसे अच्छा प्रदर्शन शुभी गुप्ता ने किया, वहीं भव्या आलोक श्रीवास्तव, संकल्प जायसवाल, प्रभलीन कौर, शिवम यादव जैसे कई मेधावियों ने अपनी काबिलियत का परिचय दिया है। इंटरमीडिएट में खुशी यादव ने सर्वश्रेष्ठ परिणाम अर्जित किया, वहीं अवंतिका, दक्ष खत्री, अनन्या तिवारी, अनुभवी पटेल, परिधि जैसे तमाम मेधावियों ने बेहतरीन नतीजे हासिल करके परिवार का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई के नतीजों में छात्राओं की मेधा भी कम नहीं चमकी। जिले के टॉप-10 की सूची पर गौर करें तो यह बात साबित हो जाती है। छात्रों के साथ छात्राओं का स्थान भी बराबर दिख रहा है। लखनऊ पब्लिक स्कूल, चिन्मय विद्यालय, न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, श्री हेमकुंड पब्लिक स्कूल, बीएसएस पब्लिक स्कूल में जश्न का माहौल रहा।

इसके अलावा एसजेएस पब्लिक स्कूल, दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय समेत अन्य विद्यालयों में भी मेधावियों को सम्मान से नवाजा गया। मिठाई खिलाकर खुशी जताई गई। मेधावियों के परिवार में भी जश्न का माहौल रहा। बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed