फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Daughters on the path of success: Leaving the threshold of the house, their career took flight

कामयाबी की राह पर बेटियां : घर की चौखट से निकलकर भरी कॅरिअर की उड़ान

Wed, 25 Jun 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 25 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Daughters on the path of success: Leaving the threshold of the house, their career took flight
सरोजनीनगर ब्लॉक परिसर में लगे रोजगार मेले में पंजीकरण कराते युवा। -अमर उजाला
लखनऊ। ''घर में पांच लोग हैं और परिवार की पूरी जिम्मेदारी सिर्फ पापा पर है, इसलिए तय किया कि खुद कमाऊंगी और पढ़ाई भी नहीं छोड़ूंगी।'' बस्ती की रीतू कनौजिया की ये बात हर उस लड़की की आवाज है जो परिवार की जिम्मेदारियों से घबराती नहीं, बल्कि उन्हें थामकर आगे बढ़ने का हौसला रखती है।
विज्ञापन

सरोजनी नगर ब्लॉक परिसर में मंगलवार को आयोजित रोजगार मेले में रीतू को एलआईसी में पार्ट टाइम नौकरी का ऑफर मिला है, जिससे वह चार से पांच घंटे काम करके 10 से 12 हजार रुपये महीना कमा पाएंगी। अब वह अपनी पढ़ाई और घर के खर्च दोनों संभाल सकेंगी। वह सरोजनीनगर में ही रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही हैं। अपने खर्च उठाने के लिए ट्यूशन पढ़ाती थीं, लेकिन, यह नाकाफी था।
विज्ञापन


रोजगार मेले में 600 युवाओं ने साक्षात्कार दिया। इसमें से 429 युवाओं को नौकरी मिली। इनमें 132 युवतियों को भी विभिन्न कंपनियों से जॉब मिली। इन युवतियों ने ट्यूशन से लेकर छोटी-मोटी नौकरियों में अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश की थी। यह मेला उनके लिए अवसर से कहीं अधिक आत्मनिर्भरता की ओर पहला ठोस कदम बनकर सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी रश्मि यादव ने बताया कि नौ निजी कंपनियों की ओर से करीब 500 पदों पर भर्तियां प्रस्तावित थीं। शैक्षिक योग्यता और रुचि के अनुसार युवतियों को जॉब दिए गए। खास बात यह रही कि 70% नियुक्तियां लखनऊ शहर में ही हुईं, जिससे लड़कियों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ी और वह परिवार के पास रहकर ही काम कर सकेंगी। चयन प्रकिया में शैक्षिक योग्यता के आधार पर 15 से 27 हजार रुपये महीने का वेतन देने की घोषणा हुई है। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के सहयोग से रोजगार मेला संपन्न हुआ। इस दौरान खंड विकास अधिकारी नीति श्रीवास्तव और ब्लॉक प्रमुख सुनीत रावत मौजूद रहे।

पहले काम समझाया, फिर मिला ऑफर
लखनऊ की रोशनी यादव के अनुसार, कंपनियों की ओर से पहले काम के बारे में जानकारी दी गई। फिर जॉब ऑफर किया गया। पांच नामी कंपनियों में नौकरी के सीवी जमा किए हैं। इनमें पेटीएम, इंस्टा ह्यूमन, ओसियन सर्विसेस व मेडिकल से जुड़ी एजेंसी शामिल हैं। कंपनी की तरफ से फ्रेशर पद पर 12 से 18 हजार रुपये महीने का वेतन देने की जानकारी दी गई।



घर के पास मिली नौकरी, अब मां के साथ भी रह पाऊंगी
लखनऊ की अपर्णा मिश्रा के अनुसार, अपने ही शहर में एक निजी कंपनी में जॉब मिली है। हालांकि, फ्रेशर के रूप में अभी 14 हजार रुपये मिलेंगे। बाद में वेतन बढ़ाया जाएगा। जॉब की जरूरत थी। अच्छा हुआ कि घर से 10 से 12 किमी दूर पर ही नौकरी मिल गई। नौकरी के साथ अब खाली समय में मां का साथ देने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed