फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Daughter of railway officer in non familiar to social media

रेलवे अफसर की बेटी स्कूल में गुमसुम, घर पर खामोश, सोशल मीडिया से अनजान

Tue, 01 Sep 2020 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Daughter of railway officer in non familiar  to social media
रेलवे अफसर की बेटी स्कूल में गुमसुम, घर पर खामोश, सोशल मीडिया से अनजान
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सूचना) राजेश दत्त बाजपेई की अवसादग्रस्त बेटी स्कूल में गुमसुम रहती थी। उसके साथ पढ़ने वाले एक छात्र ने बताया कि वह सबसे आगे की सीट पर बैठती थी।
उसकी किसी से बातचीत नहीं होती थी। वह अकेले रहना ही पसंद करती थी। पढ़ाई में वह अच्छी थी। संगीत और साज में भी पारंगत थी। फिर भी उसका कोई दोस्त नहीं था।
विज्ञापन

छात्रा घर पर भी खामोश रहती थी। उसका घर से ज्यादा बाहर आना-जाना नहीं था। वह सिर्फ परिवारीजनों के साथ ही कभी-कभार घर से बाहर आती-जाती थी। उसकी सोशल मीडिया में भी बिल्कुल रुचि नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने अपना फेसबुक अकाउंट बनाया था, लेकिन उस पर 30 मार्च 2014 को सिर्फ दो फोटो ही पोस्ट की गई थीं। एक उसको अपना प्रोफाइल फोटो था और दूसरा उसका शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने का प्रमाणपत्र है।
इसके बाद उसने कोई भी पोस्ट नहीं डाली। छात्रा की फेसबुक प्रोफाइल में उसका पिता के अलावा कोई दोस्त भी नहीं है। उसकी इंस्टाग्राम और ट्विटर पर कोई आईडी नहीं है।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसका कोई भी अपना नहीं था सिवा एक दोस्त के। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोहरे हत्याकांड की शुरुआती पड़ताल में छात्रा ने यह जानकारी दी तो सबके होश उड़ गए।
पुलिस अधिकारियों ने समझा कि छात्रा ने किसी बात पर नाराज होकर अपने दोस्त के साथ मां और भाई की हत्या की है। हालांकि, बाद में छात्रा को हेलुसिनेशन की बीमारी से ग्रसित होने का राज खुला।
छात्रा ने बताया कि जब वह कक्षा सात में थी तबसे दोस्त रिशू उसके साथ है। पुलिस ने पूछा रिशू कहां है? कहां रहता है? क्या करता है? तो छात्रा ने बताया कि वह कहीं नहीं है।
वह उसका अदृश्य दोस्त है और उसके दिमाग में रहता है। छात्रा ने कहा कि रिशू के कहने पर ही उसने मां और भाई को गोली मारी थी। मनोचिकित्सक यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि रिशू का चरित्र छात्रा से कब और कैसे जुड़ा?
अदृश्य दोस्त ने छात्रा से खुद को भी मारने को कहा था
छात्रा ने बताया कि उसके अदृश्य दोस्त ने खुद को भी मारने के लिए कहा था। उसके कहने पर ही छात्रा ने नहाने के बाद शीशे में जैम से ‘डिसक्वालीफाइड ह्यूमन’ लिखा और आलमारी से पिता की लाइसेंसी पिस्टल निकालकर उसके बीचो-बीच गोली मारी थी। छात्रा ने पुलिस को बताया कि दरअसल उसने शीशे के सामने खडे़ होकर अपने अक्स पर गोली चलाई थी। इसके बाद वह मां के कमरे में पहुंची, जहां दोनों बेड पर सो रहे थे। उसने दोनों के सिर की तरफ खड़े होकर एक-एक गोली उन्हें मार दी।

छात्रा के आसपास से हटाईं नुकीली व धारदार वस्तुएं
छात्रा के अवसाद की स्थिति में खुद को नुकसान पहुंचाने की आशंका से उसके परिवारीजन और अधिकारी खास सतर्कता बरत रहे हैं। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि छात्रा को एक भी सेकेंड के लिए अकेला नहीं छोड़ा जा रहा है। छात्रा पहले ही अपने हाथों में रेजर से कई बार चोट पहुंचा चुकी है। उसके आसपास कोई भी नुकीली, धारदार अथवा वजनी वस्तु नहीं रखी जा रही है। छात्रा के साथ सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी रह रहे हैं या उसके परिवार के सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed