फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dattopant Thengadi's birth anniversary celebrated with a pledge to use indigenous products

Lucknow News: स्वदेशी इस्तेमाल के संकल्प के साथ मनाई दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती

Tue, 11 Nov 2025 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Dattopant Thengadi's birth anniversary celebrated with a pledge to use indigenous products
स्वदेशी इस्तेमाल के संकल्प के साथ मनाई दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती
लखनऊ। स्वदेशी जागरण मंच के संस्थापक व संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे दत्तोपंत ठेंगड़ी की जन्म जयंती को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने स्वदेशी संकल्प दिवस के तौर पर मनाया। हजरतगंज स्थिति गांधी प्रतिमा के पास हुए कार्यक्रम में समाज के कई वर्गों ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने बताया कि दत्तोपंत ठेंगड़ी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। उनकी जन्मजयंती को हर वर्ष स्वदेशी संकल्प दिवस के रूप में धूमधाम से मनाएंगे। प्रदेश के जालौन, चंदौसी, शाहजहांपुर, गोरखपुर, रायबरेली, महाराजगंज, सीतापुर, कन्नौज समेत अन्य जनपदों में कार्यक्रम हुए। महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि व्यापारियों के साथ आईआईए लखनऊ चैप्टर अध्यक्ष विकास खन्ना, डॉ रितेश श्रीवास्तव, राजीव बंसल, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनीत मिश्रा, विजय गुलाटी, नेहा कीर्ति तिवारी, कमल किशोर त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

स्वदेशी इस्तेमाल के संकल्प के साथ मनाई दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती

स्वदेशी इस्तेमाल के संकल्प के साथ मनाई दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed