फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dates for UP Board practical examination.

यूपी बोर्ड: प्रैक्टिकल परीक्षा का कार्यक्रम घोषित

Mon, 08 Dec 2014 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 08 Dec 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dates for UP Board practical examination.

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2015 के लिए इंटर के प्रैक्टिकल परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 26 दिसंबर से शुरू होकर यह परीक्षा 24 जनवरी 2015 को खत्म होगी।

विज्ञापन


बोर्ड के वाराणसी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े सात मंडलों के 26 जिलों में दो चरणों में प्रैक्टिकल कराया जाएगा। पहले चरण में चार और दूसरे चरण में तीन मंडल होंगे।
विज्ञापन


परिषद की सचिव प्रभा त्रिपाठी ने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को सोमवार को यह आदेश जारी कर दिया। पहले चरण की प्रैक्टिकल परीक्षा 26 दिसंबर 2014 से नौ जनवरी 2015 तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, बाराबंकी और अमेठी जिले शामिल हैं।

दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल हैं ये जिले

Dates for UP Board practical examination.

दूसरे चरण की परीक्षा 10 से 24 जनवरी के बीच होगी। इसमें वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही जिले शामिल हैं।

परिषद की सचिव प्रभा त्रिपाठी ने निर्देश दिया है कि इसी अवधि के अंदर विद्यालय इंटरमीडिएट की खेल एवं शारीरिक शिक्षा की प्रायोगिक परीक्षा भी करा लें। हाईस्कूल का आंतरिक मूल्यांकन भी पूरा कर लेने का निर्देश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed