{"_id":"8a85d734f573ffbb9a0bffe8a75317a6","slug":"date-for-shia-waqf-board-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिया वक्फ बोर्ड के चुनाव की तारीख तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिया वक्फ बोर्ड के चुनाव की तारीख तय
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 01 Aug 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने शिया सेंट्रल वफ्फ बोर्ड का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। गुरुवार को इसके औपचारिक आदेश अल्पसंख्यक कल्याण सचिव एसपी सिंह ने जारी कर दिए।
विज्ञापन
हालांकि इसकी अधिसूचना एक अगस्त को जारी होगी। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार चार अगस्त को नामांकन किया जाएगा।
इसका प्रकाशन छह अगस्त को किया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच सात को और नाम वापसी आठ अगस्त को होगी। प्रत्याशियों की सूची नौ को प्रकाशित होगी।
इसके बाद मतदान 12 अगस्त को होगा। इसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रदेश सरकार ने चुनाव के लिए दो बार अधिसूचना जारी कर चुकी है।
विज्ञापन
लेकिन हर बार चुनाव स्थगित कराना पड़ा। 21 मई को जारी अधिसूचना के तहत निर्वाचन नामावली के प्रकाशन तक की कार्यवाही हो चुकी है।
पर रमजान व ईद के कारण चुनाव स्थगित कर दिए गए थे।