फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Date declared for block pramukh election in UP.

एक से 10 फरवरी के बीच होंगे ब्लॉक प्रमुख चुनाव

Mon, 18 Jan 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Date declared for block pramukh election in UP.

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रस्तावित ब्लॉक प्रमुख चुनाव कार्यक्रम पर सहमति नहीं बन पाई है। शासन और आयोग के बीच मशविरे के बाद एक से 10 फरवरी के बीच चुनाव कराने पर सहमति के संकेत हैं। विस्तृत चुनाव कार्यक्रम जल्दी ही जारी किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन


आयोग के सूत्रों के मुताबिक राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी एवं विभागाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने 15 जनवरी को प्रमुख सचिव पंचायतीराज को ब्लॉक प्रमुख चुनाव कार्यक्रम का प्रस्तावित कार्यक्रम भेजा था। इसमें 18 से 28 जनवरी के बीच चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम था।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग जारी करेगा पूरा कार्यक्रम

Date declared for block pramukh election in UP.

मगर, इस बीच शीर्ष स्तर पर चर्चा के दौरान आयोग के प्रस्तावित कार्यक्रम पर सहमति नहीं बन पाई।

शनिवार व रविवार को आयोग व शासन के अधिकारियों के बीच विचार-विमर्श के बाद एक से 10 फरवरी के बीच चुनाव कराने पर सहमति बनी है।

शासन स्तर से ब्लॉक प्रमुख चुनाव की अधिसूचना जल्दी ही जारी होने की संभावना है। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग विस्तृत चुनाव कार्यक्रम जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed