{"_id":"67c4c01516c712a5a707d52e","slug":"dastak-programme-end-lucknow-news-c-13-knp1002-1100335-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हुनर की नुमाइश, विदा हुआ दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हुनर की नुमाइश, विदा हुआ दस्तक
विज्ञापन
दस्तक कार्यक्रम में शामिल लोग।
लखनऊ। दस्तक यूथ फेस्टिवल के आखिरी दिन रविवार को युवाओं ने हुनर दिखाया। फेस्ट का मुख्य आकर्षण क्विज रहा, जिसमें पूछे गए सवाल, उत्तर प्रदेश की संस्कृति, विरासत और इको टूरिज्म पर केंद्रित रहे। इसका संचालन लोकप्रिय क्विज मास्टर कुणाल सावरकर और उनकी टीम ने किया।
क्विज के विजेताओं में निखिल और यशोधरा ने पहला पुरस्कार 20 हजार रुपये जीता। दूसरे विजेता बबीता और शिवांगी ने 15 हजार रुपये, तीसरे विजेता उद्भव और साई विरिची ने 10 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। कार्यक्रम यूपी पर्यटन, यूपी इको टूरिज्म और वाटर एड के साथ मिलकर आयोजित किया गया।
समापन के दिन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यूपी इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड के निदेशक प्रखर मिश्रा मौजूद रहे। इस दौरान दस्तक की एक प्रस्तुति में नृत्यांगना प्रीति तिवारी और उनकी टीम द्वारा एक सुंदर नृत्य नाटक- हमन है इश्क मस्ताना पेश किया गया, जिसमें अभिषेक सिंह, प्रेरणा विश्वकर्मा, अंकिता सिंह, मानसी मिश्रा और शैली मौर्य शामिल रहे। मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर स्टेज प्ले भी हुआ। कुणाल सावरकर ने दर्शकों को अपने दिलचस्प और मजेदार सवालों से बांधे रखा। हर सही जवाब मिलने पर विजेता को चॉकलेट दिया गया।