फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dasham Yoga week started in police line

Lucknow News: पुलिस लाइन में शुरू हुआ दशम योग सप्ताह

Sun, 16 Jun 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 16 Jun 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dasham Yoga week started in police line
कई प्रमुख जगह लगे योग शिविरों में कराया गया अभ्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। जिलेवासियों को योग से निरोग बनाने के लिए शनिवार से दशम योग सप्ताह मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में डीएम ने की। इसके साथ ही इकौना नगर सहित जिले के कई अन्य प्रमुख स्थानों पर योगाभ्यास कराया गया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए शनिवार से जिले में दशम योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है ताकि शिविर में लोग जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय, ब्लाक मुख्यालय एवं ग्राम पंचायतों में होने वाले योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकें।
विज्ञापन

शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में डीएम कृतिका शर्मा, एसपी घनश्याम चौरसिया, एएसपी प्रवीण कुमार यादव व ईओ नगर डा. अनीता शुक्ला की उपस्थिति में जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा. हरिओम वाजपेयी के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक अरुण कुमार व प्रवीण कुमार व डीपीएम आयुष संजीव मिश्रा व योगाचार्य जितेंद्र मिश्र सहित कई अन्य प्रशिक्षकों ने योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान योग प्रशिक्षक ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। नियमित योग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। जिससे अनेकों बीमारी से बचाव होता है। पुलिस कर्मियों सहित आम लोगों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। वहीं इकौना के सीताद्वार में आयोजित योग प्रशिक्षण की शुरुआत विधायक प्रतिनिधि आशुतोष पांडेय ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed