फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   darool ulum give advice to muslim youngster

यूपी के मुस्लिमों को मिली किस चीज़ से दूर रहने की सलाह

Thu, 10 Sep 2015 09:40 AM IST
Updated Thu, 10 Sep 2015 09:40 AM IST
विज्ञापन
darool ulum give advice to muslim youngster

दारुल उलूम निजामिया ने आईएसआईएस को गैर इस्लामी संगठन घोषित करते हुए मुस्लिम नौजवानों को इससे दूर रहने की हिदायत दी है। निजामिया की ओर से बुधवार को जारी फतवे में मुस्लिम नौजवानों से कहा गया है कि वे आईएसआईएस से कतई प्रभावित न हों।

विज्ञापन


दारुल उलूम निजामिया के नाजिम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि आईएसआईएस को लेकर मुस्लिम युवा गुमराह हो रहे थे। उन्हें आईएसआईएस से दूर रखने के मकसद से यह फतवा जारी किया गया है।
विज्ञापन


फतवे में आईएसआईएस को आतंकी संगठन व इंसानियत का दुश्मन करार दिया गया है। मौलाना ने कहा कि इस्लाम अमन व सलामती का मजहब है। दहशतगर्दी का इस्लाम से कोई वास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना ने कुरान की आयत का हवाला देते हुए आईएसआईएस की गतिविधियों को गैर इस्लामी, गैर मजहबी और गैर इंसानी बताया है। उन्होंने स्वीकारा कि यह संगठन मजहब के नाम पर दहशतगर्दी फैलाकर इंसानियत का खून बहा रहा है।

इस फतवे के जरिये मुस्लिम नौजवानों, विशेषकर हिंदुस्तान के नौजवानों को हिदायत दी गई है कि जुल्म करने वालों को खुदा जन्नत में जगह नहीं देता है। इसलिए आईएसआईएस के बहकावे व झूठे प्रचार से प्रभावित होकर उसमें शामिल न हों।

आईएस के खिलाफ जारी फतवा सही : उलमा

darool ulum give advice to muslim youngster

खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ जारी फतवे को इस्लामी तालीम के सबसे बड़े मरकज दारुल उलूम और देवबंदी उलमा ने सही ठहराया है। उलमा का कहना है कि आईएस की तमाम हरकतें इस्लाम और मुसलमानों को नुकसान पहुंचाने वाली हैं।

दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा कि वर्ष 2008 में दारुल उलूम देवबंद ने दहशतगर्दी के खिलाफ सबसे पहला फतवा जारी किया था। जो आज पूरी दुनिया में एक नजीर के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। मौलाना बनारसी ने फतवे को सही ठहराया है।

वहीं, दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मुफ्ती आरिफ कासमी और मदरसा जामिया तुल अनवरिया के मोहतमिम मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर ने कहा कि आईएस यहूदियों की बनाई हुई तंजीम है। इसकी सारी हरकतें इस्लाम और मुसलमानों को नुकसान पहुंचाने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed