फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Daroga arrested for taking bribe, suspended

नाम हटाने के लिए मांगी रिश्वत, रंगेहाथ दरोगा गिरफ्तार, निलंबित

Sat, 16 Jul 2022 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Daroga arrested for taking bribe, suspended
सैरपुर थाने के बौरुमऊ चौकी प्रभारी योेगेश सिंह ने मुकदमे से दो लोगों के नाम हटाने के लिए सात हजार रुपये की घूस मांगी।
विज्ञापन

एंटी करप्शन की टीम ने शुक्रवार को उसे रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। दरोगा के खिलाफ जानकीपुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया और उसे जानकीपुरम पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी के मुताबिक, दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। योगेश सिंह 2019 में मृतक आश्रित कोटे में भर्ती हुआ था।
एंटी करप्शन के डीआईजी राजीव मल्होत्रा के मुताबिक, सैरपुर थाने में 26 मार्च को जमीन को लेकर हुई मारपीट में टंटापुर गांव निवासी जितेंद्र ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष से रामस्वरूप यादव ने जितेंद्र सहित नौ के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया। दोनों ही मामलों की विवेचना बौरुमऊ चौकी इंचार्ज योगेश सिंह कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामस्वरूप यादव की तरफ से दर्ज मुकदमे में नामजद जितेंद्र के भाई विजेंद्र से दरोगा ने दो आरोपियों का नाम हटाने को लेकर रुपये मांगे थे। विजेंद्र ने इस मामले में दरोगा की शिकायत एंटी करप्शन से की।

इस पर एक ट्रैपिंग टीम तैयार की गई। शुक्रवार को टीम और पीड़ित को चौकी प्रभारी से बातचीत कर रुपये देने के लिए भेजा गया।
चौकी के अंदर ही जैसे दारोगा ने पीड़ित से सात हजार रुपये अपने हाथ में पकड़े। उसी समय ट्रैपिंग टीम ने दरोगा योगेश सिंह को दबोच लिया। इस पर दरोगा माफी मांगने लगा। टीम दरोगा को लेकर जानकीपुरम थाने पहुंची और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed