फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dara Singh Chauhan will join BJP tomorrow.

तेजी से बदल रही यूपी की राजनीति: ओम प्रकाश राजभर के बाद दारा सिंह चौहान भी भाजपा में होंगे शामिल

Sun, 16 Jul 2023 11:54 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 16 Jul 2023 11:54 AM IST
सार

ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा के एनडीए में शामिल होने के बाद सपा विधायक दारा सिंह चौहान भी कल भाजपा में शामिल हो जाएंगे। वह सपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

विज्ञापन
Dara Singh Chauhan will join BJP tomorrow.
दारा सिंह ने शनिवार को अमित शाह से मुलाकात की थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी की राजनीति में तेजी से बदलाव हो रहे है। सुभासपा से भाजपा के गठबंधन के एलान के बाद अब विधानसभा से इस्तीफा देने वाले सपा विधायक दारा सिंह चौहान भी कल भाजपा में शामिल हो जाएंगे। प्रदेश मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में वह पार्टी की सदस्यता लेंगे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


चौहान ने शनिवार को ही दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके पहले उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वह सपा के टिकट पर घोसी (मऊ) से विधायक चुने गए थे। पिछड़े वर्ग (नोनिया जाति) से आने वाले दारा सिंह मऊ व आजमगढ़ में अपने सजातीय समाज में खासा दखल रखते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले उनका पार्टी छोड़ना सपा के लिए झटके से कम नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा से गठबंधन का एलान: राजभर बोले, यूपी में अब विपक्ष खत्म, धर्म सिंह सैनी भी हमारे साथ होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी की राजनीति पर एक्सक्लूसिव: होंगे बड़े उलटफेर, सपा के कई विधायक जा सकते हैं भाजपा में, टूट सकती है बसपा भी


दारा सिंह चौहान ने ई-मेल के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को अपना इस्तीफा भेजा था और फोन से बात भी की थी। शनिवार व रविवार को अवकाश होने के कारण माना जा रहा है कि सोमवार को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाएगा।

बसपा से की थी राजनीतिक शुरुआत
दारा सिंह ने राजनीति की शुरुआत बसपा से की थी। वह साल 1996 व 2000 में राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा वह 2009 में बसपा के टिकट पर घोसी से लोकसभा चुनाव जीते। फरवरी 2015 में उन्होंने दिल्ली में भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह के सामने पार्टी की सदस्यता ली। वर्ष 2017 में वह मधुबन से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़कर विधायक बने। वर्ष 2022 में सपा के टिकट पर घोसी से विधायक जरूर चुने गए, लेकिन चुनाव के बाद सपा से उनके रिश्ते सहज नहीं रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed