फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Danger increased in rain, two children got dengue

Lucknow News: बारिश में बढ़ा खतरा, दो बच्चों को डेंगू

Tue, 16 Jul 2024 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 16 Jul 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Danger increased in rain, two children got dengue
रायबरेली। बारिश के साथ ही जिले में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) और डेंगू ने पांव पसरना शुरू कर दिया है। जांच में एईएस व डेंगू के दो-दो मरीज मिले हैं। जिले में अब तक एईएस के आठ और डेंगू के पांच मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन


प्रयोगशाला रिपोर्ट में शहर के लखपति नगर व कोडर में डेंगू और सलोन व ऊंचाहार में एईएस के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को मरीजों के घर जाकर जांच की। 22 लोगों के ब्लड के सैंपल लिए। जांच के साथ ही एंटी लॉर्वा का छिड़काव किया। लोगों में दवाओं के वितरण के साथ ही मच्छरों से बचने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

ऊंचाहार क्षेत्र के पट्टीरहस कैथवल निवासी केवल सिंह (75) और सलोन क्षेत्र के दरसवां निवासी काव्या (2) एईएस से संक्रमित मिले हैं। जतुआ टप्पा क्षेत्र के कोडर निवासी अरुण (2) और शहर के नई बस्ती लखपति नगर निवासी शुभ (3) डेंगू के चपेट में आ गए हैं। अरुण की जांच जीवन चिकित्सालय लखनऊ और शुभ की जांच केजीएमयू लखनऊ में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एईएस और डेंगू की जांच रिपोर्ट आने के बाद मलेरिया निरीक्षक मो. आतिफ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मोहल्लों व गांवों पहुंचकर मॉस कांटेक्ट अभियान के साथ ही एंटी लॉर्वा का छिड़काव किया। मरीजों के परिवार के 22 लोगों के ब्लड के सैंपल लेकर सेहत भी जांची गई। जिला मलेरिया अधिकारी भीखुल्लाह ने बताया कि सभी मरीजों पर नजर रखी जा रही है। मरीजों के साथ ही उनके परिवार के लोग भी स्वस्थ हैं। उधर जिला अस्पताल में बुखार और डायरिया के भी 23 मरीजों को भर्ती कराया गया है।
एईएस के लक्षण, उपचार और बचाव
एईएस संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है। बच्चे सबसे ज्यादा पीडि़त होते हैं। अचानक सिर दर्द, उच्च बुखार, उल्टी, दौरे जैसे लक्षण होते हैं। लक्षण प्रतीत होने पर चिकित्सक से सलाह जरूर लें। बिना सलाह के दवा का सेवन न करें। खासकर मच्छरों के प्रकोप से बचने का प्रयास किया जाए। समय से इलाज न कराने पर मरीज को दिक्कत हो सकती है।
डेंगू के कारण, लक्षण व उपचार
पहले से संक्रमित व्यक्ति को मच्छर काटता है तो वायरस मच्छर के शरीर में प्रवेश कर जाता है। सिर दर्द, मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना, उल्टी लगना, आंखों के पीछे दर्द, कान की ग्रंथियों में सूजन, त्वचा पर लाल चकत्ते होना आदि डेंगू के प्रमुख लक्षण हैं। लक्षणों में एक साधारण बुखार होता है और किशोरों एवं बच्चों में इसकी आसानी से पहचान नहीं की जा सकती। तेज बुखार भी आता है। किसी को भी लक्षण प्रतीत हो तो तुरंत अस्पताल पहुंचकर चिकित्सीय सलाह लें।
जिला अस्पताल की ओपीडी में बढ़े मरीज
फोटो संख्या 19
जिले में डायरिया, बुखार, डेंगू और एईएस के केस बढ़ने के साथ ही सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ रही। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी, दवा काउंटर और पैथोलॉजी में लंबी लाइन रही। ज्यादातर मरीज बुखार, उल्टी और पेट दर्द से संबंधित रहे। सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त बंदोबस्त हैं। लोग बदले मौसम में एहतियात जरूर बरतें।

लोग एहतियात बरतें
बारिश के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के कारण संक्रामक रोग बढ़े हैं। गांवों में टीमें भेजी जा रही हैं। सभी सीएचसी अधीक्षकों को अलर्ट कर दिया गया है। लोग एहतियात जरूर बरतें। लक्षण प्रतीत होने पर चिकित्सीय सलाह जरूर लें।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed