फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dancer blocks mobile number, man shoots her

Lucknow News: डांसर ने मोबाइल नंबर किया ब्लॉक, सिरफिरे ने मार दी गोली

Sat, 13 Dec 2025 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 13 Dec 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Dancer blocks mobile number, man shoots her
आरोपी आकाश व अस्पताल में भर्ती पीड़िता।
लखनऊ। पारा की कांशीराम कॉलोनी निवासी डांसर लक्ष्मी थापा (21) को बृहस्पतिवार रात सिरफिरे प्रेमी सरोजनीनगर के गौरी बाजार निवासी आकाश कश्यप ने घर में घुसकर गोली मार दी। गोली उनके दाहिने कंधे पर लगी। उन्हें लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लक्ष्मी की बहन राधिका की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपी आकाश की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


राधिका थापा किराये के मकान में अपने बच्चों व लक्ष्मी के साथ रहती हैं। दोनों बहनें स्टेज डांसर हैं। राधिका के अनुसार करीब एक वर्ष पहले सरोजनीनगर के गौरी बाजार में एक कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मी की मुलाकात आकाश कश्यप से हुई थी। वहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गई। लक्ष्मी का डांस करना आरोपी आकाश को पसंद नहीं था। वह उस पर यह पेशा छोड़ने का दबाव डालता था। न मानने पर आए दिन विवाद बढ़ने लगे। आकाश के उग्र व्यवहार से परेशान होकर लक्ष्मी ने उससे दूरी बना ली और बातचीत बंद कर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। लक्ष्मी की यह बात आकाश को बुरी लग गई।
विज्ञापन


दरवाजा खोलते ही झगड़ा करने लगा आकाश
राधिका के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे आकाश अपने दोस्तों विष्णु साहनी और अनुज श्रीवास्तव के साथ शराब पीकर काली स्कॉर्पियो से उनके घर पहुंचा। उसने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा लक्ष्मी ने खोला। लक्ष्मी को देखते ही आकाश भड़क उठा और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। लक्ष्मी ने विरोध किया तो आरोपी ने असलहा निकालकर उन पर गोली चला दी। गोली लक्ष्मी के दाहिने कंधे पर लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी स्कूटी से घायल लक्ष्मी को अस्पताल लेकर पहुंचा
गोली चलने की आवाज सुन आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे तो आरोपी आकाश वहां से भाग गया। पड़ोस में रहने वाले पंडित घायल लक्ष्मी को स्कूटी से लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि घायल लक्ष्मी की हालत खतरे से बाहर है। उनकी बहन राधिका की तहरीर पर आकाश के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की टीम उसकी तलाश में लगी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

नौ माह पहले भी तंग आकर खाया था जहरीला पदार्थ
राधिका ने बताया कि आरोपी आकाश आपराधिक प्रवृत्ति का है। लक्ष्मी ने उससे परेशान होकर नौ माह पहले भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उस वक्त पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई थी।

वीडियो में घर के बाहर गाली देते दिखा आकाश

लक्ष्मी को गोली मारने के आरोपी आकाश का एक वीडियो सामने आया है। इसमें दिखा कि वह शराब के नशे में एसयूवी से लक्ष्मी के घर के बाहर पहुंचा। गाड़ी से उतरकर जोर-जोर से गालियां दीं। इसके बाद वह लक्ष्मी के घर की तरफ चला गया। घायल लक्ष्मी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता प्यार तक तो पहुंचा, लेकिन उस प्यार ने उन्हें जिंदगी भर का दर्द दे दिया। उनके अनुसार आर्थिक दिक्कत के चलते वह स्टेज डांस कर घर का खर्च चलाती थीं। आकाश को यह पसंद नहीं था। इसलिए उन्होंने डांस प्रोग्राम करना बंद कर दिया, लेकिन रोजी-रोटी के लाले पड़ने पर उन्हें दोबारा मंच पर उतरना पड़ा। इस पर आकाश अक्सर झगड़ा करता था। लक्ष्मी ने आरोप लगाया कि आरोपी उनके साथ मारपीट करता था और सिगरेट से उनके शरीर को कई जगह जलाया भी था। आरोपी की मां व परिजनों ने कई बार हाथ-पैर जोड़कर माफी मांगी, जिस पर वह हर बार उसे माफ कर देती थीं।

आरोपी आकाश व अस्पताल में भर्ती पीड़िता।

आरोपी आकाश व अस्पताल में भर्ती पीड़िता।

आरोपी आकाश व अस्पताल में भर्ती पीड़िता।

आरोपी आकाश व अस्पताल में भर्ती पीड़िता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed