{"_id":"67914869c1aeec892602814b","slug":"damaged-roads-will-be-repaired-proposal-will-be-sent-shravasti-news-c-104-1-srv1002-109008-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: क्षतिग्रस्त मार्गों की होगी मरम्मत, भेजा जाएगा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: क्षतिग्रस्त मार्गों की होगी मरम्मत, भेजा जाएगा प्रस्ताव
Thu, 23 Jan 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
मल्हीपुर बाबागंज मार्ग का निरीक्षण करते अधिशषी अभियंता पीडब्लूडी।
श्रावस्ती। जमुनहा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। अमर उजाला की खबर को संज्ञान में लेने के बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आया है। अधिशाषी अभियंता ने मौका मुआयना कर मातहतों को एस्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया है।
अमर उजाला ने 21 जनवरी के अपने अंक में गिलौला व जमुनहा में खस्ताहाल सड़कों ने बढ़ाई लोगों की परेशानियां शीर्षक से प्रमुखता के साथ सचित्र समाचार प्रकाशित किया था। इसमें नासिरगंज जोगिया मुख्य मार्ग, चंदर्खा बुजुर्ग चौराहे से खुशामदपुर नैयपुरा मार्ग व मल्हीपुर बाबागंज मार्ग का उल्लेख किया गया था। समाचार को संज्ञान में लेते हुए पीडब्लूडी के अधिशाषी अभियंता ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि नासिरगंज जोगिया मार्ग निर्माण के लिए कई बार प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
मल्हीपुर बाबागंज मार्ग 10 किलोमीटर श्रावस्ती की सीमा में पड़ता है जबकि शेष बहराइच में आता है। इसकी पैचिंग कराई गई थी। मार्ग किनारे तालाब होने से सड़क खराब हुई थी। दोबारा इसकी पैचिंग करा कर दुरुस्त कराई जाएगी। साथ ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर पटरियों को खाली कराया जाएगा। वहीं, खुशामदपुर नैयपुरा मार्ग जितना खराब है वह जिला पंचायत से बना था। आगे की सड़क तीन वर्ष पूर्व ही बनी है जो पूरी तरह दुरुस्त है। क्षतिग्रस्त दोनों मार्गों की मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार कर शासन को दोबारा भेजा जाएगा।