फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dalmau SDM beats a teacher in raebareli.

एसडीएम ने लोगों के सामने ही शिक्षक पर कर दी थप्पड़ों की बौछार, वीडियो वायरल

Wed, 12 Dec 2018 05:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Updated Wed, 12 Dec 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
dalmau SDM beats a teacher in raebareli.
वीडियो से लिया गया एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

रायबरेली में डलमऊ के एसडीएम जीत लाल सैनी ने किसी बात से नाराज होकर शिक्षक पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। इस दौरान, किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर दिया।

विज्ञापन


खोजबीन करने पर पता चला कि पूरा मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र की मॉडर्न रेलकोच फैक्ट्री के पास का है। जहां इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की और सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारी में जिले का पूरा प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है।
विज्ञापन



जिला प्रशासन ने एसडीएम डलमऊ को प्रधानमंत्री की रैली के लिए पार्किंग व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी है। एसडीएम डलमऊ जीत लाल सैनी रेलकोच के पास पार्किंग के लिए जमीन को समतल करवा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दौरान गांव के एक शिक्षक राम अभिलाष उर्फ़ ओमी यादव ने कोई बात एसडीएम डलमऊ से कही जो एसडीएम साहब को नागवार गुजरी तो उन्होंने पब्लिक के बीच ही शिक्षक पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। फिलहाल अभी तक पुलिस को किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

हालांकि, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed