{"_id":"6a160a7a8c6b1f499602de4b","slug":"daliganj-gonda-nakha-jungle-new-passenger-train-inaugurated-lucknow-news-c-13-lko1070-1755756-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डालीगंज-गोंडा-नकहा जंगल नई सवारी गाड़ी का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डालीगंज-गोंडा-नकहा जंगल नई सवारी गाड़ी का शुभारंभ
विज्ञापन
डालीगंज-गोंडा-नकहा जंगल पैसेंजर ट्रेन
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने मंगलवार को गोंडा में डालीगंज-गोंडा-नकहा जंगल के बीच नई सवारी गाड़ी (गाड़ी संख्या 05065) का शुभारंभ किया। केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने गोंडा जंक्शन पर इसे हरी झंडी दिखाई।
मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने बताया कि उद्घाटन विशेष गाड़ी संख्या 05065 गोंडा जंक्शन से दोपहर 12:30 बजे चलकर शाम चार बजे डालीगंज जंक्शन पहुंची। केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि इस पैसेंजर ट्रेन के चलने से आम जनता को काफी सुविधा होगी। पूर्वांचल और तराई क्षेत्र के यात्रियों को लखनऊ सहित विभिन्न प्रमुख स्टेशनों तक बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध होगा।
डालीगंज-गोंडा-नकहा जंगल सवारी की समय सारिणी
डालीगंज-नकहा जंगल नई सवारी गाड़ी संख्या 55062 डालीगंज से 17:20 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर 17ः45 बजे, गोमतीनगर 17ः51 बजे, मल्हौर 18ः04 बजे, जुग्गौर 18ः13 बजे, सफेदाबाद 18ः20 बजे, बाराबंकी 18ः33 बजे पहुंचेगी। फिर जहांगीराबाद राज, बिन्दौरा, बुढ़वल, चौकाघाट, घाघरा घाट, जरवल रोड, सरयू, करनैलगंज, गोंडा, इटियाथोक, बलरामपुर, तुलसीपुर, पचपेड़वा, बढ़नी, सिद्धार्थनगर, बृजमनगंज, कैंपियरगंज होते हुए नकहा जंगल अगले दिन प्रातः 04ः45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 55061 नकहा जंगल-गोंडा-डालीगंज सवारी गाड़ी नकहा जंगल स्टेशन से रात्रि 23ः10 बजे प्रस्थान कर बाराबंकी सुबह 8ः08 बजे, सफेदाबाद हाल्ट 8ः23 बजे, जुग्गौर 8ः31 बजे, मल्हौर 8ः43 बजे, गोमतीनगर 8ः53 बजे, बादशाहनगर 9ः04 बजे डालीगंज सुबह 9ः25 बजे पहुंचेगी।