फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dal rate hike in market and big bazaar

दाल खाते हैं तो पढ़ें, बढ़े हुए दाम और मिलावट से जुड़ी ये खबर

Wed, 20 Apr 2016 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 20 Apr 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
dal rate hike in market and big bazaar
बढ़ गए दाल के भाव - फोटो : Amar Ujala

उत्पादन के सीजन में अरहर और उड़द की दाल सस्ती होनी चाहिए। हो इसका उलटा रहा है। पिछले एक पखवारे में दालों की थोक कीमतों में 10 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इतना ही नहीं थोक मंडी में तो एक ही रेट है, लेकिन खुदरा बाजार में दुकानदार मनमाने दाम वसूल रहे हैं। 

विज्ञापन


मसलन बिग बाजार में तो अरहर की सूरजमुखी ब्रांड दाल 176 रुपये और खुदरा बाजार में 140 रुपये किलो बिक रही है। 

पांडेयगंज थोक मंडी के कारोबारी राजेंद्र अग्रवाल के मुताबिक अरहर, उड़द, चना दाल की कीमतें पांच अप्रैल से लगातार बढ़ रही हैं। यह अलग बात है कि कभी एक रुपये किलो दाम घटते हैं तो कभी तीन रुपये किलो बढ़ जाते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दलहन कारोबार पर सट्टा कारोबार हावी हो चुका है। इससे अब हर दिन दालों के दामों में उतार-चढ़ाव होता रहता है। डालीगंज के खुदरा कारोबारी विनोद अग्रवाल, राजाजीपुरम के घनश्याम ब्रदर्स के संचालक ने बताया कि अरहर दाल महंगी होने के कारण अधिकतर दुकानों पर मध्यम श्रेणी सूरजमुखी ब्रांड की दाल बिक रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलावट करके बेची जा रही है दाल

dal rate hike in market and big bazaar
ब‌िग बाजार में सबसे महंगी दाल - फोटो : Amar Ujala
सूरजमुखी थोक में 137 रुपये किलो खरीदते हैं और 144 रुपये में बेची जाती है। कहीं-कहीं इसी दाल में मिलावट करके उसे कम रेट 140 रुपये किलो तक बेच रहे। 

थोक कारोबारी भारत भूषण कहते कि केंद्र सरकार वायदा कारोबार पर अंकुश लगाए तो दाल खुद बा खुद सस्ती हो जाएंगी। 

दालों के सबसे अधिक दाम बिग बाजार में वसूले जा रहे हैं। खुदरा बाजार में 190 रुपये किलो बिकने वाली उड़द की धुली दाल 205 रुपये में बेची जा रही है। 

कृष्णानगर स्थित बिग बाजार स्थित गोल्डेन हार्वेस्ट उत्पाद रिटेल काउंटर के प्रबंधक अमित श्रीवास्तव के मुताबिक अरहर दाल सूरजमुखी ब्रांड 176 रुपये, काली उड़द 190 रुपये, चना 79 एवं छोला 135 रुपये किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed