फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dacoity in lucknow PGI area

लखनऊ में हाथ काट दो... अंगूठा काट दो.. कहकर दहशत फैलाते रहे डकैत

Wed, 12 Jul 2017 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 12 Jul 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
dacoity in lucknow PGI area
आपबीती सुनाते पीड़‌‌ित

लखनऊ के पीजीआई के साउथ सिटी इलाके में सोमवार देर रात लोहे की रॉड और डंडों से लैस छह बदमाशों ने एचएएल के सुपरवाइजर देवेंद्र सिंह नेगी के घर पर धावा बोलकर लूटपाट की। रात करीब एक बजे खिड़की काटकर भीतर घुसे बदमाशों ने जेवर और कैश के बारे में जानकारी मांगते हुए दोनों को बेरहमी से पीटा। 

विज्ञापन


डकैती डालने वाले बदमाशों ने दहशत फैलाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। साधना ने विरोध करने की कोशिश की तो डकैतों ने देवेंद्र की गर्दन पकड़ ली और कभी उसका हाथ काटने तो कभी पैर का अंगूठा काटने की धमकी देने लगे। 
विज्ञापन


एक डकैत ने देवेंद्र की कलाई की नस काटने की भी बात कहते हुए बांका उठाया तो साधना रोते हुए गिड़गिड़ाने लगीं। इसके बाद डकैतों ने उनके हाथ-पैर बांधकर बाथरूम में बंद कर दिया। उधर, बेडरूम में देवेंद्र को खामोश रहने की धमकी देते हुए पेट के बल लिटा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डकैतों को शक था कि घर पर काफी रुपया व जेवर है। आलमारियों की तलाशी में उन्हें मामूली जेवर और कैश मिला तो वह भड़क गए। तलाशी लेने के दौरान वह बीच-बीच में आकर देवेंद्र और साधना को गालियां देते हुए लातों और लोहे की रॉड से मारते भी रहे।

बावरिया-घुमंतू गिरोह या बांग्लादेशी बदमाशों पर शक

dacoity in lucknow PGI area
डकैती के बाद ब‌िखरा सामान

डकैती की वारदात में बावरिया व घुमंतू गिरोह या बांग्लादेशी बदमाशों के होने की आशंका जताई जा रही है। एएसपी उत्तरी अनुराग वत्स ने बताया कि डकैत अपने साथ लोहे की रॉड व डंडे लेकर आए थे। लखनऊ में जगह-जगह बांग्लादेशियों के ठिकाने हैं। 

कई झोपड़पट्टी में भी बांग्लादेशी रहकर जीविका के लिए अपराध कर रहे हैं। यह भी हो सकता है कि बारिश के मौसम में बावरिया या घुमंतू गिरोह वारदातों के लिए निकल पड़ा हो। सभी आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन की जा रही है। 

एएसपी उत्तरी ने कहा कि बदमाशों का मई में गोमतीनगर के विवेकखंड एक और विरामखंड पांच में पड़ी दो डकैती की वारदातों से कोई जुड़ाव नहीं लग रहा। उन वारदातों में बदमाशों का हुलिया और उम्र वर्ग अलग थी। बदमाशों के पास कोई हथियार नहीं था और न ही उन्होंने मारपीट की थी। 

उनकी भाषा भी अलग थी। गोमतीनगर वाली वारदातों में बदमाश रात ढाई से तीन बजे के बीच घर में घुसे थे जबकि देवेंद्र नेगी के घर पर रात एक बजे बदमाशों ने धावा बोला था।

दुबले-पतले और युवा थे डकैत
साधना ने बताया कि डकैत जब बेडरूम में घुसे तो तो लाइट बंद थी इसलिए वह किसी का चेहरा नहीं देख सकीं। कद-काठी से बदमाश दुबले-पतले लग रहे थे और आवाज से ऐसा लग रहा था कि उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। बदमाश सामान्य बोलचाल की भाषा प्रयोग कर रहे थे। वारदात के दौरान बदमाश सिगरेट पीते रहे और गुटखा खाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed