{"_id":"69f6614316dbbea8f208a5e0","slug":"cylinder-made-the-plate-expensive-lucknow-news-c-13-lko1096-1719553-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सिलिंडर ने महंगी की थाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सिलिंडर ने महंगी की थाली
विज्ञापन
लखनऊ। व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत में शुक्रवार को हुई 993 रुपये की बढ़ोतरी ने साधारण थाली के दाम में एक बार फिर महंगाई का तड़का लगा दिया है। राजधानी में शनिवार से इसके भाव 10 प्रतिशत बढ़ गए। इससे होटल, रेस्त्रां के सहारे पेट भरने वालों को झटका लगा है। कई दुकानदारों ने नए रेट लागू कर दिए हैं तो कुछ जल्द ही ऐसा करने वाले हैं।
इससे पहले व्यावसायिक सिलिंडरों की किल्लत ने साधारण थाली महंगी कर दी थी। दो महीने के भीतर इसके दाम में करीब 20 फीसदी का इजाफा हो चुका है। कपूरथला चौराहे पर रेस्टोरेंट चलाने वाले शुभम कुमार ने बताया कि पहले साधारण थाली 80 रुपये की थी। व्यावसायिक सिलिंडर की किल्लत के बाद दाम 90 रुपये करने पड़े। अब मजबूरन रेट 100 रुपये कर दिया है। डालीबाग चौराहे के पास दुकान लगाने वाले मनोज गुप्ता बताते हैं कि अभी पुराना सिलिंडर है। इससे पहले 120 रुपये वाली साधारण थाली के दाम 140 रुपये करने पड़े थे। अब नया सिलिंडर महंगा मिलने पर रेट 20 रुपये तक और बढ़ सकते हैं। शक्ति भवन के पास घरेलू सिलिंडर से काम चला रहे पूड़ी-सब्जी बेचने वाले मनोज कुमार ने चिंता जताई कि दाम बढ़ा दिए तो ग्राहक कम हो जाएंगे।
पत्थर के कोयले की बढ़ी मांग
व्यावसायिक सिलिंडर के दाम बढ़ने से भट्ठियों पर भार बढ़ गया है। इससे लकड़ी और कोयले के दाम पांच रुपये किलो बढ़ गए हैं। ऐशबाग के व्यापारी रामगोपाल ने बताया कि पत्थर के कोयले की मांग ज्यादा बढ़ी है, क्योंकि यह लकड़ी के कोयले से सस्ता होता है। कारोबारी सत्य स्वरूप शर्मा ने बताया कि लकड़ी वाला कोयला फुटकर में 45 से 50 रुपये किलो में मिल रहा है। पत्थर वाला कोयला फुटकर में 22-25 रुपये प्रति किलो में बिक रहा है।
विज्ञापन
छात्रों और कामगारों की बढ़ी परेशानी
261 रुपये महंगा हुआ छोटा सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। व्यावसायिक के साथ छोटा सिलिंडर भी महंगा होने से छात्रों और कामगारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हजरतगंज के नरही क्षेत्र में कमरा लेकर नौकरी की तैयारी कर रहे महेश कुमार ने बताया कि वह छोटे सिलिंडर का इस्तेमाल करते हैं, जिसके दाम 261 रुपये बढ़ गए हैं। इससे जेब पर अतिरिक्त बोझ आ गया है। देवरिया निवासी कमलेश यादव राजधानी के निजी ऑफिस में सुरक्षा गार्ड हैं। उन्होंने बताया कि छोटा सिलिंडर महंगा होने से घर चलाने में मुश्किल आएगी।