फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cycling journey departing from AKTU

Lucknow News: एकेटीयू से रवाना हुई साइकिल यात्रा

Wed, 26 Mar 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Cycling journey departing from AKTU
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से नैमिषारण्य के लिए तीन दिवसीय साइकिल यात्रा का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। यात्रा नैमिषारण्य से हरदोई होते हुए विवि परिसर लौटेगी। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने सुबह यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रात में विश्राम करने के बाद छात्र बुधवार को जल चक्र तीर्थ में स्नान के बाद आस-पास के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। दोपहर में सीतापुर में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। बृहस्पतिवार को यात्रा हरदोई के भरावन से होते हुए वापस विश्वविद्यालय आएगी। उद्घाटन कार्यक्रम में वित्त अधिकारी केशव सिंह, एसोसिएट डीन इनोवेशन डॉ. अनुज कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed