{"_id":"5b5971854f1c1bf6548b511e","slug":"cyber-fraud-with-bjp-mla-ram-feran-pandey","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठग ने बीजेपी विधायक को बनाया शिकार, खाते से निकाले हजारों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठग ने बीजेपी विधायक को बनाया शिकार, खाते से निकाले हजारों रुपये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
साइबर ठगों ने बुधवार को श्रावस्ती से भाजपा विधायक राम फेरन पांडेय के खाते से दो बार में 45 हजार रुपये उड़ा दिए। उनकी तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साइबर सेल जांच कर रही है।
विज्ञापन
विधायक के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे उनके मोबाइल पर कॉल आई।
फोन करने वाले ने बताया कि वह विधान भवन स्थित एसबीआई का कर्मचारी है और काउंटर नंबर-3 से बोल रहा है। उसने विधायक के खाते का आधार नंबर लिंक न होने की बात कही। इसके बाद खाता बंद होने का झांसा देकर गोपनीय जानकारी हासिल की। साथ ही विधायक को बातों में उलझाकर दो बार ओटीपी हासिल कर खाते से पहले 20 और फिर 25 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
मोबाइल पर रकम निकलने का मैसेज आने पर विधायक ने बैंक में संपर्क किया तो पता चला कि वहां उस नाम का कोई कर्मचारी है ही नहीं। इसके बाद विधायक ने हजरतगंज कोतवाली पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। साथ ही साइबर सेल पहुंचकर जानकारी दी।
विज्ञापन
Trending Videos
छह माह में 50 से अधिक को लगा चुके चूना
भाजपा विधायक राम फेरन पांडेय
- फोटो : डेमो
जालसाज छह महीने में 50 से अधिक सचिवालय कर्मचारी और अधिकारियों के खाते से रकम उड़ा चुके हैं। इनमें से तीन दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने तहरीर दी थी कि उनके खाते से 20 हजार से दो लाख रुपये तक की रकम उड़ाई गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर साइबर सेल को जांच सौंपी। ज्यादा के खाते विधान भवन स्थित भारतीय स्टेट बैंक के हैं।
साइबर जालसाजों ने शुक्रवार को खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री अतुल गर्ग को भी फंसाने का प्रयास किया था। खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। राज्यमंत्री के निजी सचिव ने तहरीर दी है। साइबर सेल के नोडल अधिकारी व क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि टीम पड़ताल कर रही है।
साइबर जालसाजों ने शुक्रवार को खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री अतुल गर्ग को भी फंसाने का प्रयास किया था। खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। राज्यमंत्री के निजी सचिव ने तहरीर दी है। साइबर सेल के नोडल अधिकारी व क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि टीम पड़ताल कर रही है।