फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cyber fraud from three persons

तीन लोगों के एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर रकम उड़ाई

Thu, 23 Sep 2021 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Cyber fraud from three persons
साइबर ठगों ने तीन लोगों के खातों से रकम उड़ाई। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर बैंक खाते से रकम उड़ाने के तीन मामले सामने आए हैं। पीड़िताें की शिकायत पर साइबर क्राइम सेल ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

वृंदावन कॉलोनी, सेक्टर छह में रहने वाली बुजुर्ग मंजू रानी के एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर जालसाजों ने चार बार में 20 हजार रुपये उड़ा दिए। मेसेज आने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई।
सरोजनीनगर के शिवपुरी की हाइडिल कॉलोनी निवासी राजीव कुमार के एटीएम कार्ड की क्लोनिंग करके छह बार में खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए गए। वहीं, गाजीपुर के हरिहरनगर निवासी विजय सिंह के खाते से जालसाजों ने 48 हजार रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल 20 हजार निकाले
एटीएम बूथ में मदद का झांसा देकर कार्ड बदलकर रकम उड़ाने का मामला सामने आया है। बाराबंकी के सतरिख के गोकुलपुर निवासी पिंटू मौर्या का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की दलियानपुर शाखा में खाता है। पिंटू अयोध्या रोड पर एक एटीएम बूथ में रुपये निकालने गए थे। जहां पीछे खड़े एक युवक ने मदद का झांसा देकर पिंटू का एटीएम कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद खाते से 20 हजार की निकासी का मेसेज आया। चिनहट इंस्पेक्टर घनश्याम मणि पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed