फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cutomer did shopping of one lakhs in mall and went without payment

मॉल में ग्राहक ने एक लाख रुपये के खरीदे कपड़े, बिना पेमेंट किए हुआ फुर्र

Thu, 09 Sep 2021 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Cutomer did shopping of one lakhs in mall and went without  payment
मॉल में ग्राहक ने खरीदारी की और भुगतान किए बिना चला गया। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
सुशांत गोल्फ सिटी के फिनिक्स प्लासियो मॉल में रेडीमेड गारमेंट के शोरूम में पहुंचे ग्राहक ने एक लाख रुपये का सामान लिया और फुर्र हो गया। शोरूम के मैनेजर गोमती नगर निवासी आर्यन वर्मा ने यह आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विजयेंद्र सिंह के मुताबिक, आर्यन ने तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले बनारस निवासी रजनीश यादव और उसके दो दोस्त खरीदारी करने आए थे।
तीनों ने 11 कपड़े पसंद किए थे। जिनकी कीमत एक लाख रुपये के करीब थी। रजनीश ने एनईएफटी के जरिए पेमेंट किया था। उसने ट्रांजेक्शन मेसेज भी दिखाया था।
इसके बाद तीन कपड़े लेकर चले गए। आर्यन के अनुसार, खाते में रुपये जमा नहीं हुए तो रजनीश का कॉल की, लेकिन वह रुपये देने को तैयार नहीं हुआ। इस पर मंगलवार को मुकदमा दर्ज करा गया है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की गई है।
विज्ञापन

चोरी की कार व ऑटो के साथ तीन दबोचे
चिनहट पुलिस ने बुधवार को देवा रोड के बाबा मोड़ से इटौंजा के छोटू और कुशीनगर के संतोष यादव को चोरी के ऑटो रिक्शा के साथ गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर घनश्याम मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों ने दो दिन पहले शमी अख्तर निवासी सतरिख रोड का ऑटो रिक्शा क्षेत्र से ही चुराया था। वहीं, आशियाना पुलिस ने औरंगाबाद अंडरपास के नीचे से चोरी की कार के साथ उन्नाव के शैलेंद्र रावत को दबोचा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि शैलेंद्र आशियाना के ख्वाजापुर में किराए के मकान में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
इंदिरानगर पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में आरोपी सुधीर कुमार को बुधवार को गिरफ्तार किया है। मूल रूप से गोरखपुर निवासी सुधीर इंदिरानगर के मानस एन्क्लेव में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed