{"_id":"62d7813f8b014a2c127f0e0e","slug":"customs-at-ccsi-airport-in-lucknow-seized-10-air-guns-telescopic-sights-and-misc-arms-accessories-worth-rs-20-54-lakhs-from-a-passenger-coming-from-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट कस्टम टीम की बड़ी कार्रवाई, 10 एयरगन पकड़ीं, नकदी समेत अन्य सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट कस्टम टीम की बड़ी कार्रवाई, 10 एयरगन पकड़ीं, नकदी समेत अन्य सामान जब्त
Wed, 20 Jul 2022 09:44 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 20 Jul 2022 09:44 AM IST
सार
चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के अंतररार्ष्ट्रीय टर्मिनल पर यात्री को संदेह के आधार पर रोका गया था। यात्री के पास बरामद 10 एयरगन के वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं मिला। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 20 लाख 54 हजार रुपये है।
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा सामान
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में सरोजनीनगर के अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के अंतररार्ष्ट्रीय टर्मिनल पर कस्टम टीम ने छापा मारा। वहां एक यात्री के पास से 10 एयरगन और आर्म्स एसेसरीज बरामद की गई हैं। यात्री को कस्टम टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। एयरगन और अन्य सामान को जब्त कर जांच के लिए भेजा है।
यूपी-उत्तराखंड के कस्टम कमिश्नर वेद प्रकाश शुक्ला के मुताबिक, यात्री को संदेह के आधार पर रोका गया था। विदेश से आने वालों के पास यदि कोई कीमती या प्रतिबंधित सामान है तो इसका घोषणापत्र भरना होता है। बिना इसे भरे यात्री ग्रीन चैनल से निकल रहा था।
यात्री के पास बरामद 10 एयरगन के वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं मिला। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 20 लाख 54 हजार रुपये है। ऐसे में कस्टम एक्ट, बैगेज रूल्स और आर्म्स रूल्स के तहत उसे गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आर्थिक अपराध के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। वहीं आरोपी से पूछताछ की जा रही है।