फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   current death

Lucknow News: करंट से संविदा लाइनमैन की मौत, परिवारीजनों का हंगामा

Fri, 28 Apr 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 28 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
current death
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के बेलहनी गांव में बृहस्पतिवार को टीम के साथ विद्युत कनेक्शन काटने गया एक संविदा कर्मी करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए संविदा कर्मचारियों और परिवारीजनों ने मृतक के परिवारीजनों को आर्थिक लाभ दिलाए जाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया और शव का पंचनामा कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे एक्सईएन दीपक कुमार व एसडीओ सूर्य प्रताप सिंह को कर्मचारियों ने बताया कि जेई मुलायम यादव की अगुवाई में बकाया होने पर विद्युत कनेक्शन काटने गए संविदा लाइनमैन बेलहनी निवासी अजय यादव (28) बिजली के खंभे में चढ़ ही रहा था, तभी खंभे से लटक रहे सर्विस वायर में चिपक गया। वहां मौजूद उसके साथियों ने किसी तरह उसे छुड़ाया और सीएचसी लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने पावर कॉर्पोरेशन पर आरोप लगाते हुए बवाल किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से मना कर दिया। देर तक पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी परिवारीजनों को यथासंभव मदद दिलाए जाने को लेकर समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

एसडीओ सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक संविदा कर्मचारी था। मृतक को लाभ दिलाए जाने को लेकर कंपनी के अधिकारियों से बात की गई। बताया कि कंपनी के प्रबंधक सुबोध कुमार ने परिवारीजनों को सात लाख रुपये की मदद, पत्नी को संविदा में नौकरी और बालिग होने की उम्र तक बच्चों को पेंशन का आश्वासन दिया। एसडीओ ने कहा कि मृतक के परिवारीजनों को हरसंभव मदद दिलाई जाएगी। हादसे के बाद मृतक की पत्नी रामावती के आंसू नहीं थम रहे हैं। मृतक अपने पीछे तीन वर्ष का बेटा अभिराज व दो वर्ष की बेटी आरुषि को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed