फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   culture lucknow

Lucknow News: गोमती उत्सव 13 नवंबर से, संस्कृति और साहित्य के रंगों से सजेगी राजधानी

Sat, 31 Oct 2026 04:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
culture lucknow
गोमती उत्सव की जानकारी देते कवि सर्वेश अस्थाना व आयोजन समिति के सदस्य।

विज्ञापन
लखनऊ। गोमती उत्सव समिति की ओर से 13, 14 और 15 नवंबर को गोमतीनगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय गोमती उत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। उत्सव का यह तीसरा आयोजन होगा। इसमें अवध की संस्कृति, साहित्य, लोककला और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही 45 चयनित विभूतियों को गोमती गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

प्रसिद्ध कवि सर्वेश अस्थाना की परिकल्पना में आयोजित उत्सव के अध्यक्ष एवं संरक्षक पूर्व पार्षद रामकृष्ण यादव हैं। मुख्य संरक्षक समाजसेवी राजीव मिश्र हैं। आयोजन का उद्देश्य आदिगंगा गोमती को विश्व पर्यटन मानचित्र पर पहचान दिलाने के साथ अवध की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
विज्ञापन


उत्सव के तीनों दिन सुबह 11 से शाम चार बजे तक बाल उत्सव आयोजित होगा। युवाओं के लिए कवि सम्मेलन और मुशायरा, महिलाओं के लिए साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम और युवा युगल ईशा-मीशा की शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र होगी। प्रतिदिन लोक गायकों की प्रस्तुतियां होंगी, जिनमें बाल लोकगायक आर्यन भी शामिल होंगे। इसके अलावा हास्य कलाकार वीआईपी का कॉमेडी शो और अंतिम दिन विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के कलाकार भी प्रतिदिन प्रस्तुतियां देंगे। स्थानीय कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम के संचालन के लिए करीब 75 स्वयंसेवियों की टीम तैनात रहेगी।


उत्सव का आयोजन विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें ममता चैरिटेबल ट्रस्ट, एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, उत्तर प्रदेश साहित्य सभा, अवधी विकास संस्थान समेत कई संस्थाएं सहयोग कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed