{"_id":"5f462e0bf6b69446303d9e4a","slug":"cultural-and-religious-events-are-not-allowed-in-public-places","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थान पर सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन पर रोक जारी, उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक स्थान पर सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन पर रोक जारी, उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
Wed, 26 Aug 2020 03:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 Aug 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
प्रदेश सरकार ने फिर कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन व कार्यक्रम किए जाने की अनुमति नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ऐसा पाए जाने पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। उन्होंने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूर्णत: पालन किए जाने के साथ ही सोशल मीडिया पर सतर्क नजर रखने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास से वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान ये निर्देश दिए। उन्होंने मुहर्रम, गणेश उत्सव, अनंत चतुर्दशी के मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। अराजकता व अव्यवस्था फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए। जिले के टॉप टेन व थाना स्तर पर टॉप टेन की सूची में दर्ज अपराधियों पर कार्रवाई की जाए। बीट प्रणाली को सुदृढ़ किया जाए। लगातार फुट पेट्रोलिंग की जाए। समाज विरोधी व राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ समय से कार्रवाई की जाए।

Trending Videos
असामाजिक तत्वों की निगरानी की जाए
अपराधियों से साठगांठ रखने वाले कर्मियों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अपराध होने पर शस्त्रों के लाइसेंस निलंबित व जब्त किए जाएं। मुख्यमंत्री ने गो-तस्करी, अवैध शराब, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति व जनजाति की महिलाओं व बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर भी शीघ्रता से कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखते हुए असामाजिक तत्वों की निगरानी की जाए। मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी व पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी ने भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।