{"_id":"692caa311492f50b7b002d13","slug":"ct-scan-machine-at-kgmus-trauma-centre-breaks-down-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1496203-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में खराब हुई सीटी स्कैन मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में खराब हुई सीटी स्कैन मशीन
विज्ञापन
केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में खराब हुई सीटी स्कैन मशीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर की सीटी स्कैन मशीन रविवार शाम खराब हो गई। इसकी वजह से मरीजों की जांच रुक गई। कैंपस में मौजूद दूसरी मशीन शुरू करवाकर मरीजों को वहां एंबुलेंस के माध्यम से भेजा गया।
ट्रॉमा सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. प्रेमराज सिंह ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में मौजूद मशीन में तकनीकी समस्या आने की वजह से जांच नहीं हो सकीं। ऐसे में मरीज और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से कैंपस में मौजूद सीटी स्कैन मशीन से जांच के लिए भेजा गया। इंजीनियर को इसकी सूचना दे दी गई है। कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द इसे दुरुस्त करा लिया जाए।
लगने वाली है दूसरी मशीन
ट्रॉमा सेंटर के लिए एक अतिरिक्त मशीन खरीदकर आ चुकी है। मशीन लगाने का काम चल रहा है। उम्मीद है कि अगले एक-डेढ़ महीने में मशीन से जांच शुरू हो जाएगी। ऐसा होने पर जांच के लिए लगने वाली लाइन में कमी आएगी।