{"_id":"68a3772ea9f02f2d750082f8","slug":"crowds-gathered-in-trains-after-the-holiday-lucknow-news-c-96-1-lu11010-146756-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छुट्टी के बाद ट्रेनों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छुट्टी के बाद ट्रेनों में उमड़ी भीड़
Tue, 19 Aug 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार के तीन दिन के अवकाश के बाद अब दूसरे जिलों व प्रदेश में रह रहे लोगों ने वापसी शुरू कर दी है। इससे ट्रेनों में काफी भीड़ उमड़ रही है।
सोमवार को गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर लंबी रूट की ट्रेनों में भीड़ रही। भीड़ के कारण सामान्य डिब्बों में भी खड़े होने की जगह नहीं रही। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर महिला यात्रियों को काफी समस्या हुई। शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस, शनिवार को जन्माष्टमी और रविवार को अवकाश होने के कारण बाहरी जिलों और प्रदेशों में रहने वाले लोग अपने घरों को आए थे। इसका असर यह रहा कि अब काम के लिए वापसी करने वाले यात्रियों की भीड़ सोमवार दोपहर को गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर जुटी रही। मौजूदा समय में पहले से ही लंबी दूरी की ट्रेनों पर प्रतीक्षा सूची लंबी है। ऐसे में सामान्य डिब्बों में काफी भीड़ हो रही है।
लोगों को ट्रेन में चढ़ने के लिए भी स्थान नहीं मिल रहा है। कई यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेनों में सवार हो रहे हैं। तमाम यात्री स्लीपर और एसी थ्री कोच में चढ़ गए। रेलवे स्टेशन से कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, बनारस, देहरादून, भोपाल, हावडा, पंजाब, जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।