{"_id":"6a9dd3d001244df72d0599ea","slug":"crowd-of-devotees-thronged-dada-miyans-urs-lucknow-news-c-13-lko1070-1907408-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दादा मियां के उर्स में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दादा मियां के उर्स में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़
विज्ञापन
उर्स में माैजूद लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। मॉल एवेन्यू स्थित हजरत ख्वाजा मुहम्मद नबी रजा शाह दादा मियां के पांच दिवसीय 119वें सालाना उर्स का रविवार को तीसरा दिन रहा। सुबह छह बजे कुरानख्वानी हुई। मौलाना हाफिज नवाज अहमद ने साथियों के साथ तिलावत की। इसमें मौलाना फजलुर्रहमान, मौलाना शहाबुद्दीन और बड़ी संख्या में जायरीन शामिल हुए। मुल्क में अमन और सुकून के लिए दुआ की गई। सदर बाजार, रजा नगर और शहीद नगर के लोगों ने भी बड़ी संख्या में शिरकत की।
सुबह 11 बजे आयोजित सेमिनार में मधुबनी से आए आरिफ इकबाल मिस्बाही ने दादा मियां की सीरत पर अपना आलेख पेश किया।
शाम पांच बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाल गौतम ने अनीस अंसारी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ दरगाह पर चादर चढ़ाई। सोमवार रात नौ बजे हल्का-ए-जिक्र की महफिल होगी। इसके बाद महफिले समां में कव्वाल हजरात कलाम पेश करेंगे।