{"_id":"67bed0cc3eb809d3d80dd010","slug":"crowd-increased-in-ayodhya-and-devotees-stopped-at-ambedkar-nagar-border-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अयोध्या में बढ़ी भीड़ तो अंबेडकरनगर सीमा पर रोके गए श्रद्धालु, कई राज्यों के लोग रात से कर रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अयोध्या में बढ़ी भीड़ तो अंबेडकरनगर सीमा पर रोके गए श्रद्धालु, कई राज्यों के लोग रात से कर रहे इंतजार
Wed, 26 Feb 2025 01:59 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:59 PM IST
सार
अयोध्या में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते अब वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। जिससे कई राज्यों के अयोध्या जाने वाले श्रद्धालु रात से ही इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर सीमा पर रोंकी गई बसें।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
महाशिवरात्रि के अवसर पर अयोध्या के श्रद्धालुओं की बढ़ी भीड़ के चलते मंगलवार की रात से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को अंबेडकरनगर जिले की सीमा पर रोका जा रहा है। अहिरौली थाना क्षेत्र में यादवनगर तिराहे पर बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश समेत कई प्रांतों के श्रद्धालु रात से ही अयोध्या जाने के इंतजार में खड़े हैं।
विज्ञापन
भीटी के चनहा चौराहे पर भी वाहनों की कतार लगी हुई है। सुल्तानपुर की ओर से आने वाले वहां भी डायवर्ट किए जा रहे हैं। रात में तमाम महिला श्रद्धालुओं ने हंगामा भी काटा था। इसे देखते हुए महिला थाना प्रभारी शिवांगी त्रिपाठी की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। अयोध्या के एसपी आरए बलवंत ने यादवनगर पहुंचकर एएसपी विशाल पांडेय से वाहनों को छोड़े जाने के बारे में जानकारी की। बुधवार रात से लेकर बृहस्पतिवार तक भीड़ में और इजाफा होने के आसार बने हुए हैं। ऐसे में अतिरिक्त सतर्कता बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन