फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cross verification weightage documents for up basic teachers

यूपी प्राइमरी शिक्षकों का ट्रांसफर: रिलीव करने से पहले लगाए गए वेटेज दस्तावेजों का होगा क्रॉस चेक

Sat, 01 Jul 2023 06:09 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 01 Jul 2023 06:09 AM IST
सार

यूपी बेसिक शिक्षा में हाल ही में जिन शिक्षकों का ट्रांसफर हो गया है रिलीव करने से पहले उनके उन दस्तावेजों का परीक्षण होगा जो उन्होंने वेटेज के लिए लगाए हैं। 

विज्ञापन
cross verification weightage documents for up basic teachers
प्राइमरी टीचर - फोटो : Demo pic

विस्तार

प्रदेश में बेसिक के विद्यालयों में किए गए 16,614 तबादलों को लेकर शिक्षकों की ओर से असाध्य रोग समेत अन्य का लाभ लेने के लिए दस्तावेज लगाए गए हैं। शासन ने इनको कार्य मुक्त करने से पहले दस्तावेजों की जांच के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है। कमेटी दो जुलाई तक इनका सत्यापन कर, कार्य मुक्त से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करेगी।

विज्ञापन


विभाग की ओर से हाल में एक से दूसरे जिले में तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। इसके लिए 45 हजार से अधिक शिक्षकों ने आवेदन किया था। लंबी प्रक्रिया पूरी कर 16,614 शिक्षकों के तबादले किए गए। इसमें से असाध्य व गंभीर रोग के 1141, दिव्यांग के 112, एकल अभिभावक के 393 व सरकारी सेवा में कार्यरत जीवनसाथी के वेटेज का 6880 शिक्षकों ने लाभ लिया है।
विज्ञापन


इस क्रम में शासन ने यह तय किया है कि इन वेटेज का लाभ लेने वाले शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच के लिए प्रत्येक जिले में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थानांतरित परिषदीय शिक्षकों को कार्यमुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच कमेटी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिलाधिकारी की ओर से नामित जिला स्तरीय अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। कमेटी तबादला नीति के अनुसार स्थानांतरित शिक्षकों के लिए निर्धारित वेटेज और प्राप्त वेटेज की दस्तावेज के आधार पर जांच करेगी।

बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने किसी शिक्षक के दस्तावेज कूटरचित पाए जाने पर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दस्तावेज सत्यापन कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं सामान्य प्रक्रिया के अनुसार व सेवा के प्रत्येक वर्ष के लिए निर्धारित एक अंक व महिला शिक्षिका के 10 अंक का लाभ पाकर तबादला पाने वाले शिक्षकों को कार्यमुक्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं।


अनुदेशकों का पहले चरण का विद्यालय आवंटन जारी

बेसिक शिक्षा विभाग ने नए सत्र 2023-24 में उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों के जिले के अंदर नए विद्यालय का आवंटन भी कर दिया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बताया कि पहले चरण में 100 से कम छात्र नामांकन वाले उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालय में कार्यरत 1827 अंशकालिक अनुदेशकों को विद्यालय आवंटित किया गया है। इसमें 677 स्वास्थ्य व शारीरिक शिक्षा विषय के, 686 कला शिक्षा विषय व 464 कार्य शिक्षा विषय के अंशकालिक अनुदेशक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed