फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Crores swindled under the pretext of admissions, mastermind arrested

Lucknow News: दाखिले के नाम पर करोड़ों ठगे, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Mon, 31 Aug 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 31 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Crores swindled under the pretext of admissions, mastermind arrested
लखनऊ। बिट्स पिलानी समेत नामचीन कॉलेजों में दाखिले का झांसा देकर करीब 50 लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले गिरोह का क्राइम ब्रांच ने रविवार को भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड और दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी (डीटीयू) में बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र यशराज बाजपेई को गिरफ्तार किया है। गिरोह में दो अन्य छात्र भी शामिल हैं। इनमें एक को मुंबई के पवई थाने की पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दूसरा भागा हुआ है।
विज्ञापन

एडीसीपी क्राइम किरन यादव के मुताबिक, मड़ियांव निवासी प्रोफेसर डॉ. किरन चौबे ने 20 अगस्त को साइबर क्राइम थाने में 46 लाख रुपये की ठगी की एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप है कि ध्रुव और अनंत नाम के युवकों ने उनकी बेटी का बिट्स पिलानी में दाखिला कराने का झांसा देकर रकम ऐंठी। जांच में सामने आया कि इस गिरोह का संचालन बिजनाैर के शहीद विहार निवासी यशराज कर रहा था।
विज्ञापन

लग्जरी जिंदगी के लिए दो साल से कर रहे थे ठगी
एडीसीपी के मुताबिक, पूछताछ में यशराज ने बताया कि उसे लग्जरी जिंदगी जीने के लिए रकम चाहिए थी। दोस्तों के साथ मिलकर उसने दाखिले के नाम पर ठगी की साजिश रची। आरोपी करीब दो साल से इस तरह ठगी कर रहे थे और अब तक लगभग 50 लोगों को शिकार बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोनेशन के नाम पर लेते थे रकम
यशराज के मुताबिक गिरोह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी एजुकेशन कंसल्टेंसी के विज्ञापन चलाता था। इनमें बिट्स पिलानी समेत नामचीन संस्थानों में डोनेशन लेकर दाखिला दिलाने का दावा किया जाता था। विज्ञापन में यशराज अपना नंबर देता था। संपर्क करने वालों से यशराज बात करता और भरोसा जीतने के लिए फर्जी एडमिशन लेटर, रसीद व अन्य दस्तावेज भेजता था। रकम ऑनलाइन और नकद दोनों माध्यमों से ली जाती थी। प्रोफेसर को यशराज ही बिट्स पिलानी कॉलेज में मिला था। पुलिस ने आरोपी के पास से 40 हजार रुपये, मैकबुक प्रो, तीन मोबाइल, पांच डेबिट-क्रेडिट कार्ड और दो सिम बरामद किए हैं। भागे हुए आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed