फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Crores of rupees extorted from five people including an elderly person by deceiving them

Lucknow News: तेजी से मालामाल होने के लालच में करोड़ों गंवाए

Sat, 28 Dec 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 28 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Crores of rupees extorted from five people including an elderly person by deceiving them
झांसा देकर बुजुर्ग समेत पांच लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठ
लखनऊ। शेयर मार्केट को जोखिमभरा कारोबार माना जाता है। इसमें एक पल में निवेश किए लाखों रुपये करोड़ों का फायदा कराते हैं तो कुछ ही मिनटों में पूरी रकम डूब जाती है। इसके बावजूद तेजी से मालामाल होने के फेर में लोग शेयर मार्केट में निवेश करते हैं। इसीका फायदा उठाकर जालसाजों ने झांसा देकर बुजुर्ग समेत पांच लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लखनऊ विवि के सेवानिवृत्त प्रोफेसर राजीव रंजन शरण एल्डिको इटरनिया में अकेले रहते हैं। उनका बेटा विदेश में है। जालसाजों ने उनसे ट्रेडिंग के नाम पर सात करोड़ 69 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित के मुताबिक सितंबर में एक व्हाट्सएप ग्रुप एसबीआई सिक्योरिटीज वीआईपी में उन्हें जोड़ा गया। इसकी डीपी में एसबीआई का लोगो लगा था। ग्रुप एडमिन मीरा मोरगन ने सभी को एसबीआई कैप सिक्योरिटीज लिमिटेड और ग्रुप के नियमों के बारे में बताया। इसके बाद इंडियन शेयर मार्केट इंवेस्टमेंट के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


इसी प्रकार एक और व्हाट्सएप ग्रुप में 12 सितंबर को जोड़ा गया, जिसका नाम जीरोधा मार्केट डीडी था। इसकी एडमिन गीतिका आनंद थीं, जो खुद को मार्केट एक्सपर्ट बताती थीं। आरोप है कि सभी ने निवेश करने पर मुनाफे का लालच दिया। झांसे में आकर राजीव ने कई बार में सात करोड़ 69 लाख रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। सूचना पर साइबर सेल ने राजस्थान के एक खाते में 50 लाख रुपये फ्रीज कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह ट्रेडिंग करने पर कई गुना मुनाफे का झांसा देकर जालसाजों ने आशियाना की रजनी खंड निवासी राकेश कुमार दीक्षित से 36.83 लाख रुपये और विभूतिखंड निवासी रानो श्रीवास्तव से 15 लाख 25 हजार रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता ने अपने जेवर गिरवी रखकर रकम लगाई थी। वहीं, विश्वास खंड निवासी निधि त्रिपाठी से ठगों ने स्टॉक ट्रेडिंग का झांसा देकर 19 लाख रुपये हड़प लिए।

क्रिप्टो ट्रेडिंग के झांसे में गंवाए 51 लाख रुपये

राजाजीपुरम निवासी अहिन भट्टाचार्या से ठगों ने 51 लाख रुपये हड़प लिए। ठगों ने पीड़ित को क्रिप्टो ट्रेडिंग में निवेश करने पर मुनाफे का झांसा दिया था। आरोपियों ने चार प्रतिभागियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया। फिर अहिन से निवेश करने के लिए कहा। झांसे में आकर उन्होंने कई बार में 51 लाख रुपये बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में रकम वापस मांगने पर ठगों ने कोई जवाब नहीं दिया।

सरिया खरीदने के लिए ऑनलाइन सर्च किया, झांसे में फंसे

इंदिरानगर सेक्टर-14 निवासी लाल बिहारी तिवारी ने सरिया खरीदने के लिए ऑनलाइन गूगल पर सर्च किया। गूगल से उन्हें मेसर्स बाम्बे ट्रेडिंग कंपनी की जानकारी मिली। फोन करने वाले श्रीकांत मिश्रा ने खुद को तारा स्टील इंडस्ट्रीज गाजियाबाद का एरिया मैनेजर बताया। इसके बाद तीन खाते देकर उसमें भुगतान करने के लिए कहा। झांसे में आकर पीड़ित ने रकम कई बार में पांच लाख से अधिक रकम ट्रांसफर कर दिया। बाद में ठगी की जानकारी होने पर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर जालसाजों ने हुसैनगंज के वीरनगर निवासी राहुल केसरवानी से करीब चार लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed