Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Crops fell due to rain coupled with strong wind

Lucknow News: तेज हवा के साथ हो रही बारिश से फसलें गिरी

Fri, 27 Sep 2024 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 27 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Crops fell due to rain coupled with strong wind
श्रावस्ती। तराई में बृहस्पतिवार रात से तेज हवा के साथ रुक-रुक कर हो रही बारिश शुक्रवार को भी जारी है। इससे कई स्थानों पर खेतों में लगी धान की फसलें गिर गईं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बेपटरी होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

जिले में विगत 15 दिनों से बारिश न होने से जहां खेतों की नमी कम हो रही थी, वहीं लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल थे। इस बीच होने वाली अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी थी। ऐसे में बुधवार रात से चलने वाली तेज हवा से मौसम का मिजाज नर्म पड़ गया। वहीं बृहस्पतिवार रात से रुक रुककर हो रही बारिश व तेज हवा से जिले के कई स्थानों पर धान की फसलें गिर गईं। जिसके खराब होने की आशंका से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई। इससे भिनगा नगर का सिविल लाइन, अब्दुल कलाम नगर, कृष्णा नगर, केशव पुरम सहित अन्य वार्ड भी अछूते नहीं रहे। जहां देर रात से सुबह तक विद्युत व्यवस्था बाधित रही। वहीं सोनवा, भंगहा, मल्हीपुर, सिरसिया, लक्ष्मणपुर, ताल बघौड़ा, गिलौला आदि क्षेत्रों में भी बिजली व्यवस्था बेपटरी है। हालांकि मौसम का मिजाज नर्म होने से लोगों को गर्मी से निजात मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
समावेशन कार्यक्रम में जुटे ग्रामीण
श्रावस्ती। आर्यावर्त बैंक व नाबार्ड की ओर से शुक्रवार को हरदत्त नगर शाखा द्वारा वित्तीय समावेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एलडीएम सुभाष मित्रा ने मौजूद ग्रामीणों को बैंक के उत्पादों व स्वच्छता संबंधी जानकारी दी। गांव व उसके आसपास स्वच्छता रखने की बात कही। इस दौरान डीडीएम नाबार्ड अनुज कुमार, संदीप यादव, आर्यावर्त बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अमित वार्ष्णेय, हरदत्त नगर शाखा प्रबंधक सूरज तिवारी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed