{"_id":"6761ca637c420c8053072624","slug":"crops-drowned-due-to-miners-track-being-cut-raebareli-news-c-101-1-slko1032-124349-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: माइनर की पटरी कटने से फसलें डूबीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: माइनर की पटरी कटने से फसलें डूबीं
Wed, 18 Dec 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
नसीराबाद (रायबरेली)। छतोह ब्लॉक क्षेत्र में बिना माइनर की सफाई के पानी छोड़ दिया। इससे पटरी कट गई। गेहूं, सरसों लगे खेतों में पानी भर गया। किसानों ने माइनर कटने की सूचना सिंचाई विभाग के अभियंताओं को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। किसानों मिलकर फावड़ा से कटान को बंद किया।
डीह रजबहा से घाटमपुर माइनर निकली है। नहर की लंबाई सात किमी है। इससे करीब 20 गांव के किसान सिंचाई करते हैं। किसानों का कहना है कि सिल्ट सफाई के नाम पर माइनर में केवल औपचारिकता कराई गई। भुवालपुर से पेड़रिया गांव तक तीन किमी नहर में सफाई नहीं कराई गई। सोमवार को नहर में पानी छोड़ दिया गया। इससे बैजनाथ का पुरवा गांव के नहर की पटरी कट गई। किसान कन्हैया लाल यादव का डेढ़ बीघे गेहूं, राकेश यादव की डेढ़ बीघे सरसों व गेहूं, राजेश यादव की सरसों की फसल में पानी भर गया।
मंगलवार सुबह जब किसान खेत पहुंचे, तो पानी भरा मिला। सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन कोई देखने तक नहीं पहुंचा। किसान संतोष यादव, रमेश कुमार ने कहा कि टेल तक कभी सफाई नहीं होती हैं। सिंचाई विभाग व ठेकेदार सरकारी धन की बंदरबांट करते हैं। अवर अभियंता रवि यादव ने बताया कि किसानाें ने सिंचाई के लिए नहर काटी थी। जांच कराई जा रही है। शेष बची माइनर की सफाई कराई जाएगी।